हाफ टाइम में कोच ने फटकार लगाई... कप्तान सुनील छेत्री का खुलासा, बताया कैसे बने चैंपियन

Updated on 20-06-2023 08:45 PM
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि मुख्य कोच इगोर स्टिमक से हाफ टाइम में मिली फटकार आंखें खोलने वाली थी जिसकी भारत को इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब जीतने के लिए जरूरत थी। भारत पहले हाफ में लेबनान के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहा था लेकिन दूसरे हाफ में सुनील छेत्री के 87वें अंतरराष्ट्रीय गोल के अलावा लालियानजुआला छांगटे के गोल की मदद से रविवार रात फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने में सफल रहा।

छेत्री ने कहा, ‘हाफ टाइम के समय कोच ने फटकार लगाई। हम पिछले मैच के अपने प्रदर्शन के आसपास भी नहीं थे। यह आंखें खोलने वाला था जिसकी हमें जरूरत थी।’ उन्होंने कहा, ‘काफी कुछ कहा गया जिनमें से कुछ को मैं यहां दोहरा नहीं सकता। लेकिन अहम बात यह है कि हमें पता था कि हमारे पास क्षमता है और अंत में हमें कोई पछतावा नहीं है। बेशक 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद अब यह कहना आसान है लेकिन हम जीत से खुश हैं।’

टीम के प्रदर्शन से खुश हैं छेत्री

छेत्री टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इंटरकॉन्टिनेंटल कप को पिछली बार जीत नहीं सके थे लेकिन यह जीत अच्छी थी। यह आसान नहीं था, लेकिन हम बहुत खुश हैं, खासकर टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ कोई गोल नहीं होने के कारण।’

पहले हाफ में अपने टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं थे भारतीय कोच

मुख्य कोच स्टिमक ने स्वीकार किया कि वह लेबनान के खिलाफ शुरुआती 45 मिनट में अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘हर मैच महत्वपूर्ण है, हर जीत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से जब आपके खिलाफ कोई गोल नहीं हो इसलिए मैं बहुत खुश हूं। लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि मैं हाफटाइम के समय बिल्कुल भी खुश नहीं था। हमने पहले 10 मिनट में अच्छा खेला और फिर हम पिछड़ गए।’

क्रोएशिया के इस कोच ने कहा, ‘हमें उन्हें (लेबनान) 20 मिनट के आसपास खेल को नियंत्रित नहीं करने देना चाहिए था। यह सबसे अच्छा है कि मैं नहीं बताऊं कि हाफटाइम के समय क्या कहा गया लेकिन यह काम कर गया। दूसरे हाफ में लड़कों की प्रतिक्रिया शानदार थी। यह वह भारत है जिसे मैं देखना पसंद करता हूं।’

स्टिमक ने कहा कि अगले साल 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर की मेजबानी में होने वाले एएफसी एशियाई कप से पहले भारत को काफी काम करना है। भारत को कड़े ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है। कोच ने कहा, ‘एएफसी एशियाई कप से पहले हमारे लिए काफी काम है। हमें बेहतर स्थिति, दौड़ने का समय, कब मैदानी फुटबॉल खेलना है और कब नहीं, यह समझने की जरूरत है।’

स्टिमक ने कहा, ‘लेबनान में सात-आठ अच्छे मूव बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया या उज्बेकिस्तान के खिलाफ नहीं हो सकता। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हम आज कैसा खेले, यह महत्वपूर्ण है कि हम जनवरी (एशियाई कप में) में कैसा खेलते हैं।’

2023 में भारत ने एक भी गोल नहीं खाया

भारत ने 2023 में अब तक छह मैच खेले हैं और किसी भी मैच में उसके खिलाफ गोल नहीं हुआ। अटैकिंग विंगर छांगटे का मानना है कि हाल के मैचों में मजबूत डिफेंस लाइन ने भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। छांगटे ने कहा, ‘टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद करके बहुत अच्छा लगता है। हालांकि हमारे जीतने का मुख्य कारण यह है कि हमारे डिफेंडर बहुत अच्छे हैं। डिफेंस लाइन में उनकी मजबूती हमें अग्रिम पंक्ति में अधिक स्वतंत्रता देती है।’

भारत के सेंटर-बैक संदेश झिंगन छांगटे से सहमत दिखे। झिंगन ने कहा, ‘अगर हम वैसे ही खेलते हैं जैसे हमने दूसरे हाफ में खेला तो हम कुछ भी कर सकते हैं। प्रत्येक टीम के लिए गोल नहीं गंवाना वह आधार पर है जिस पर आप कुछ भी खड़ा कर सकते हैं। अभी भी कुछ खामियां थीं और हम बेहतर कर सकते थे लेकिन हमें उन पर काम करने की जरूरत है।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.