अभियंता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Updated on 15-09-2021 10:27 PM
जगदलपुर। देश के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को भारत देश में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहर के लालबाग क्षेत्र में स्थित अभियंता चैराहा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएल टेकाम, अधीक्षण अभियंता सीजीआरआरडीए केआर शास्त्री, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जीआर रावटे सहित सभी निर्माण विभागों के वरिष्ठ और अन्य अधिकारी, इंजीनियर और प्राइवेट निर्माण संस्था के इंजीनियर सदस्य उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथियों ने सर विश्वेश्वरैया की मूर्ति को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि इंजीनियर होने के नाते हमें जनहित के विकास कार्यों को लगन और गुणवत्ता के साथ - साथ गणमान्य नागरिकों व अन्य विभागों से समन्वय कर कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा के कार्य को आगे लेकर जाना है इसके लिए मैदानी स्तर पर इंजीनियरों के अनुभव का लाभ लेकर बेहतर कार्य करना है। इसके अलावा उन्होंने इंजीनियरों को हमेशा नई तकनीकों के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा कि बस्तर जैसे जिलों में इंजीनियर अपनी बेहतर सेवा देकर विकास के कार्य कर रहे है इसकी मैं सराहना करता हुँ। शहर के मध्य अभियंता लोगों का अपना स्थल होना एक इंजीनियर के रूप में गर्व  का विषय है। इस अभियंता चैराहा का उपयोग हमेशा विविध कार्यक्रमों के लिए होते रहना चाहिए। ज्ञात हो कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर युपीएससी की परीक्षा देकर उच्च पद प्राप्त किए है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री टेकाम, मुख्य अभियंता श्री रावटे और सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता श्री मंगरूरकर ने भी अपने अनुभव साझा किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.