'मैं मारे जाने से बच गया', कोलंबिया के राष्ट्रपति का दावा, समुद्र के ऊपर हेलीकॉप्टर ले जाकर बचाई जान

Updated on 11-02-2026 11:52 AM
बोगोटा: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दावा किया है कि सोमवार रात को वह हत्या की एक कोशिश से बाल-बाल बच गए थे। मंगलवार को एक कैबिनेट मीटिंग में गुस्तावो पेट्रो ने बताया कि किस तरह उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग रोक दी गई और उन्हें समुद्र के ऊपर से होकर दूसरी जगह जाना पड़ा। इस बैठक को लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया। पेट्रो ने कहा कि उनका हेलीकॉप्टर सोमवार रात को अपनी तय जगह पर नहीं उतर सका क्योंकि इस बात का पक्का खतरा था कि उस पर हमला हो सकता है। पेट्रो का दावा ऐसे समय में आया है जब कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव के पहले हिंसा बढ़ गई है। ड्रग तस्करों के लिए कुख्यात देश में गुरिल्ला और हथियारबंद समूहों के बीच दशकों से लड़ाई चल रही है।

चार घंटे खुले समुद्र के ऊपर रहा हेलीकॉप्टर

राष्ट्रपति पेट्रो ने मंत्रियों से कहा, हम चार घंटे के लिए खुले समुद्र के ऊपर गए और मैं ऐसी जगह पहुंच गया जहां हमें नहीं जाना था और मैं मारे जाने से बच गया। कोलंबियाई राष्ट्रपति ने दावा किया कि कुछ लोग उनके हेलीकॉप्टर पर गोली चलाने वाले थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके पीछे कौन सा व्यक्ति का समूह जिम्मेदार था।

हेलीकॉप्टर को निशाना बनाने का था प्लान

पेट्रो ने बताया कि उनका हेलीकॉप्टर कैरिबियन तट पर एक जगह उतरने वाला था, तभी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि उसे निशाना बनाया जा सकता है। खुले समुद्र के ऊपर उड़ान पर जारी रखने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे याद नहीं कि हमने ऐसा क्यों किया, लेकिन हमने ऐसा किया।' कोलंबिया के सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ट्रंप से पेट्रो का तनाव

पेट्रो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुलकर आलोचना करने वालों में से हैं और हाल के महीनों में वॉशिंगटन और बोगोटा के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। ट्रंप खुलेआम कोलंबिया में कार्रवाई की धमकी देते रहे हैं। महीनों तक एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी के बाद हाल ही में दोनों देशों के नेताओं ने मुलाकात की।कोलंबिया में पूर्व में हथियारबंद समूह के नेता रहे पेट्रो ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगस्त 2022 में उनके राष्ट्रपति पद को संभालने के बाद से ही अपराधी नेटवर्क उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में बयानों में उन्होंने इवान मोर्डिस्को जैसे वॉर लार्ड का नाम लिया है। मोर्डिस्को साल 2016 के शांति समझौते के बाद कोलंबिया की रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज से अलग हुए असंतुष्ट लड़ाकों के कमांडर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.