पाकिस्‍तान आओ, इस्‍लाम अपनाओ और ईनाम पाओ, अंजू के बहाने दुनिया को क्‍या संदेश दे रहा जिन्‍ना का देश

Updated on 03-08-2023 02:00 PM
इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां गई अंजू इस समय राजधानी इस्‍लामाबाद में है। ऐसा लगता है कि अंजू अब पाकिस्‍तान के लिए इमेज चमकाने का विकल्‍प बन गई है। जो एक वीडियो सामने आया है उसके बाद तो इस बात पर पूरा यकीन हो गया है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि अंजू को एक प्‍लॉट मिलेगा, घर गिफ्ट में मिलेगा और साथ ही उसे दो लाख रुपए का चेक भी दिया गया है। अंजू पर जिस समय तोहफों की बारिश हो रही थी उस समय पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर के कुछ लोग भी मौजूद थे।

अंजू बनी गेस्‍ट ऑफ ऑनर
वीडियो में अंजू का पाकिस्‍तान में स्‍वागत करने वाले मोहसिन खान अब्‍बासी भी नजर आ रहे हैं। अंजू को गेस्‍ट ऑफ ऑनर के तौर पर एक शील्‍ड मिली है और साथ ही एक चेक भी दिया गया है। एक शख्‍स ताबिश की तरफ से अंजू को यह सम्‍मान दिया जा रहा है। ताबिश को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह उनकी तरफ से गेस्‍ट ऑफ ऑनर का अवॉर्ड है कि वह इस्‍लामाबाद आई हैं। ताबिश ने इसे मेहमाननवाजी का एक जरिया बताया है। ताबिश का कहना है कि पूरा पाकिस्‍तान और कश्‍मीर के लोग उनका स्‍वागत करते हैं। जब तक अंजू पाकिस्‍तान में हैं, उनके साथ हर पल ये लोग रहेंगे।
इस्‍लाम कबूल करने पर तोहफे
इसके बाद एक और शख्‍स मोहसिन खान अब्‍बासी का थैंक्‍यू कहता है। वह कहता है कि ऐसी मेहमान नवाजी तो पाकिस्‍तान की परंपरा में है। पहली बार है कि जब दुनिया को पता लगा है कि पाकिस्‍तान की इमेज क्‍या है। अब अगर कोई भी मेहमान पाकिस्‍तान आएगा और इस्‍लाम कबूल करेगा तो उसे प्‍लॉट मिलेगा और घर भी तोहफे में दिया जाएगा। यह शख्‍स आगे कहता है कि वह पूरी दुनिया का पाकिस्‍तान में स्‍वागत करते हैं और चाहते हैं कि लोग यहां आकर इस्‍लाम कबूल करें। मोहसिन खान अब्‍बासी कहते हैं कि पाकिस्‍तानी कौम बहुत मोहब्‍बत और रिस्‍पेक्‍ट करने वाली कौम है। वह बताते हैं कि पीओके के पूर्व पीएम के भतीजे भी अंजू को स्‍वागत करने के लिए मौजूद हैं। अंजू को इस वीडियो में कुछ लोग फातिमा कहकर बुला रहे हैं।

अंजू का वीजा बढ़ेगा
अंजू इस समय इस्‍लामाबाद में है और उसने बुधवार को बोल न्‍यूज के साथ खास बातचीत में कई बातें कही हैं। अंजू ने कहा है कि उसे पाकिस्‍तान में बहुत अच्‍छा लग रहा है। उसकी बातों से तो ऐसा ही लगा कि वह भारत आने का ख्‍याल दिल से निकाल चुकी है। अंजू के साथ नसरुल्‍ला भी इस्‍लामाबाद में है। माना जा रहा है कि अंजू का वीजा बढ़ाया जा सकता है जो 20 अगस्‍त को खत्‍म हो रहा है। नसरुल्‍ला ने बोल न्‍यूज को बताया कि उसने साल 2022 के अंत में गृह मंत्रालय से अंजू के लिए एनओसी मांगी थी। यह एनओसी काफी आसानी से मिल गई। इसके बाद जब अंजू खैबर आई तो उसके परिवार ने भी उसे खुशी-खुशी स्‍वीकार कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.