मध्य प्रदेश के सैलर्स को प्रतिस्पर्धी बिज़नेस स्थापित करने में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध : विक्रम देशपांडे

Updated on 10-04-2026 09:13 AM
भोपाल : एमेज़ॉन.इन पर मध्य प्रदेश से 70,000 से अधिक सैलर्स रजिस्टर्ड हैं, जहाँ नए सैलर के रजिस्ट्रेशन में 56 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि के साथ जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के साथ ही एमेज़ॉन ने अपने जीरो रेफरल फीस का कवरेज 10 गुना से अधिक बढ़ा दिया है। साल 2025 में जहाँ 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस ली जाती थी, वहीं इस साल इसे बढ़ाकर 12.5 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स तक कर दिया गया है। जीरो रेफरल फीस का लाभ फैशन, होम, किचन और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज़ जैसी रोजमर्रा की श्रेणियों को मिलता है। 1,000 रुपये से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस के साथ 300 रुपये से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर इज़ी शिप फीस में 20 प्रतिशत की कमी के नतीजे मिलने लगे हैं और सैलर्स को कुल फीस में 70 प्रतिशत तक की बचत होने लगी है। इस बचत का उपयोग वो अपने सलेक्शन, प्राईसिंग और कस्टमर एक्विज़िशन के लिए करते हैं। अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप एमेज़ॉन द्वारा साल 2030 तक भारत में 35 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया जाएगा, जो पहले निवेश किए जा चुके लगभग 40 बिलियन डॉलर के साथ बिज़नेस के विस्तार तथा तीन मुख्य स्तंभों - ए.आई संचालित डिजिटाईज़ेशन, एक्सपोर्ट ग्रोथ और नौकरी के सृजन पर केंद्रित होगा। एमेज़ॉन इंडिया के डायरेक्टर , प्रोडक्ट मैनेजमेंटविक्रम देशपांडे ने कहा, ‘‘फीस रिवीज़न के दो हफ्तों में ही मध्य प्रदेश के सैलर्स ने जबरदस्त तेजी प्रदर्शित की है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों के सैलर्स अपनी प्रोडक्ट लिस्टिंग का विस्तार कर रहे हैं और इस बचत का उपयोग अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। फीस में कमी करने के अलावा हम ऑनबोर्डिंग को सरल बनाकर तथा कम लागत संरचना और टूल्स की मदद से दीर्घकालिक सस्टेनेबल विकास संभव बनाना चाहते हैं। हमारे टूल्स सैलर्स को बिज़नेस के स्मार्ट निर्णय लेने में मदद करते हैं। हम उन्हें ए.आई पॉवर्ड जानकारी प्रदान करते हैं ताकि वो नए अवसरों को पहचान सकें। साथ ही, डिमांड जनरेशन प्रोग्राम द्वारा हम उन्हें अपने बिज़नेस का विस्तार करने में समर्थ बनाते हैं। हम मध्य प्रदेश के सैलर्स को एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बिज़नेस स्थापित करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ पुष्प मसाले के ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग हेड तथा एमेज़ॉन सैलर, संदीप सिटोके ने कहा, “पारंपरिक व्यापार में 50 साल गुजारने के बाद पुष्प ब्रांड के लिए ई-कॉमर्स में प्रवेश करना आसान नहीं था, पर एमेज़ॉन ने इसे बहुत सरल बना दिया। 1,000 रुपये से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस से हमें काफी मदद मिली। मसाले रोज इस्तेमाल होने वाली वस्तु हैं। इस श्रेणी में हर रुपया मायने रखता है। जीरो रेफरल फीस ने हमारे प्रोडक्ट्स की कीमतों को किफायती बनाया, जिससे हम नए खरीदारों तक पहुँच पाए और हमारे ऑर्डर्स में काफी बढ़ोत्तरी हुई। एमेज़ॉन के एफ.बी.ए. नेटवर्क और आई.एक्स.डी डिस्ट्रिब्यूशन से हमें वो फुलफिलमेंट क्षमताएँ मिलीं, जो बड़े एफ.एम.सी.जी ब्रांड्स के पास ही होती हैं। हमें अपनी 50 साल पुरानी विरासत को भारत के सबसे बड़े मार्केटप्लेस के साथ आगे बढ़ाने पर गर्व है। एमेज़ॉन हमारे लिए केवल एक मार्केटप्लेस नहीं, बल्कि हमारे विकास का एक इंजन है।” 999 मूल्य का फैशन ज्वेलरी नेकलेस सेट बेचने वाले सैलर को इज़ी शिप चैनल द्वारा प्रति यूनिट 224 की बचत होगी। यानी कुल फीस में 69% की बचत होगी। कुल फीस 324 से घटकर 100 प्रति यूनिट हो जाएगी (अगर प्रोडक्ट का वज़न 500 ग्राम से कम है)।  फुलफिल्ड बाय  एमेज़ॉन (एफसी) चैनल द्वारा ₹798 मूल्य का ईयर फोन बेचने वाला सैलर हर यूनिट पर ₹139 बचाएगायानी कुल फीस में 56% की बचत होगी। कुल फीस ₹248 से घटकर ₹109 प्रति यूनिट हो जाएगी (अगर प्रोडक्ट का वज़न 500 ग्राम से कम है)।

इज़ी शिप चैनल द्वारा ₹299 मूल्य की टी-शर्ट बेचने पर हर यूनिट पर ₹15 की बचत होगीयानी कुल फीस में 21% की बचत होगी। कुल फीस ₹71 से घटकर ₹56 प्रति यूनिट हो जाएगी (अगर प्रोडक्ट का वज़न 500एमेज़ॉन ऑनबोर्डिंग से लेकर विस्तार तक हर चरण को आसान बनाकर सैलर्स को अपनी बचत का उपयोग विकास के लिए करने में समर्थ बना रहा है। सैलर्स बेहतर मूल्य रखकर इस बचत का लाभ ग्राहकों को दे सकते हैंजिससे मांग बढ़ती है। ऑटोमेट प्राईसिंग जैसे टूल्स तथा डिमांड-जनरेशन लीवरजैसे डीलकूपन और बाय 2 गेट 1 कन्वर्ज़न बढ़ाते हैं। साथ हीसैलर असिस्टैंट जैसे टूल्स द्वारा बचत को फिर से विकास में लगाया जा सकता है और एमेज़ॉन के जेनएआई पॉवर्ड कोपायलट से प्राईसिंगलिस्टिंगएडफुलफिलमेंट और कंप्लायंस का मार्गदर्शन हाथोंहाथ प्राप्त किया जा सकता है। एआई पॉवर्ड लिस्टिंग टूल बहुत तेजी से कंटेंट निर्माण संभव बनाते हैं। प्रोडक्ट अपॉर्च्युनिटी एक्सप्लोरर ग्राहकों की वास्तविक जानकारी के आधार पर उच्च क्षमता वाले प्रोडक्ट की पहचान करता है। एमेज़ॉन एड्स एडैप्टिव कैम्पेन और प्रीपेड वॉलेट्स से लेकर टीवी स्ट्रीमिंग तक आसानएआई पॉवर्ड और स्केलेबल एडवरटाईज़िंग सॉल्यूशन पेश करता हैवहीं क्रिएटिव ऑटोमेशन सभी साईज़ के व्यवसायों को ग्राहकों तक पहुँचनेप्रभाव का आकलन करने तथा आत्मविश्वास के साथ विकास करने में समर्थ बनाता है। इसके अलावा सैलर्स को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सैलर यूनिवर्सिटीसैलर कनेक्ट और न्यू सैलर लर्निंग पाथ जैसे संरचनाबद्ध प्रोग्राम हैंतथा मेगा सलेक्शन सैलर रिवार्ड प्रोग्राम जैसे अभियान सैलर्स को स्थानीय बाजारों से आगे बढ़कर पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करते हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर में एमेज़ॉन के निवेश ने पूरे भारत के ग्राहकों तक तेज और विश्वसनीय डिलीवरी संभव बना दी है। पिछले सालों में एमेज़ॉन ने मध्य प्रदेश में एक मजबूत फुलफिलमेंट और डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में निवेश किया है। आज एमेज़ॉन के पास राज्य में 2 फुलफिलमेंट सेंटर और 1 सॉर्टेशन सेंटर हैं। साथ हीलगभग 105 एमेज़ॉन-ओन्ड और पार्टनर डिलीवरी स्टेशन तथा लगभग 255 ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर हैं। मध्य प्रदेश में जबरदस्त तेजी और भारत में एमेज़ॉन.इन से जुड़ने वाले नए सैलर्स में 50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ एमेज़ॉन पर सैलर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमेज़ान सैलर्स को अपना सलेक्शन बढ़ानेमूल्यों को प्रतिस्पर्धी बनाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में ज्यादा प्रभावी तरीके से विस्तार करने में समर्थ बना रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.