राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने जीता कांस्य पदक

Updated on 04-08-2022 08:04 PM

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों-2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारोत्तोलकों ने भारोत्तोलन में भारत को एक और पदक दिला दिया है। भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने पुरुषों के 109 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 390 किलो वजन उठाया और कांस्य पदक हासिल किया है। इसी के साथ यह भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में 10वां पदक है।

गुरदीप ने स्नैच राउंड में तीन प्रयासों में 167 किलो का वजन उठाया। पहले प्रयास में 167 किग्रा का भार उठाने में असफल रहे। दूसरे प्रयास में उन्होंने 167 किग्रा का भार सफलतापूर्वक उठाया। तीसरे प्रयास में 173 किग्रा का भार उठाने की कोशिश, लेकिन सफल नहीं रहे।

इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले प्रयास में गुरदीप 207 किग्रा का भार उठाने में सफल रहे। दूसरे प्रयास में 215 किग्रा का भार उठाने में सफल नहीं हो पाए। तीसरे प्रयास में 223 किग्रा का भार उठाने में सफल रहे। इस तरह कुल 390 किग्रा का कुल भार उठाने के साथ गुरदीप तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक अपने नाम किया।

पाकिस्तान के मुहम्मद नूह दस्तगीर बट ने कुल 405 किलो वजन उठाने के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू ने कुल 394 किलो वजन उठाने के साथ रजत पदक हासिल किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.