चौके से पूरा शतक, हेलमेट उतारकर गिल ने मनाया जश्न, विराट कोहली की खुशी भी देखने लायक थी

Updated on 12-03-2023 01:20 AM

अहमदाबाद: टीम इंडिया के इन फॉर्म ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में कमाल का शतक जड़ा है। हर कोई इस वक्त सिर्फ उन्हीं की तारीफ कर रहा है। गिल ने भले ही शतक गुजरात में जड़ा हो लेकिन इसकी गूंज दुनिया के कौने-कौने तक गई है। टेस्ट क्रिकेट में गिल के बल्ले से यह दूसरा शतक निकला था। वहीं जब युवा खिलाड़ी ने सेंचुरी लगाई तो भारतीय खेमें में बैठे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खुशी के मारे झूम उठे। उनका रिएक्शन इतना जबरदस्त था कि वह अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 
शुभमन गिल के शतक पर किंग कोहली ने ऐसा किया रियेक्ट
 
शुरुआती दो टेस्ट मैच में मौका न मिलने के बाद इंदौर में शुभमन गिल को केएल राहुल की जगह मौका दिया गया था। गिल उस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। हालांकि चौथे मैच में शुभमन ने उसकी पूरी तरह से भरपाई कर दी। गिल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ऐसे में जब गिल ने खतरनाक कंगारू टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया तो किंग कोहली की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वह गिल की सेंचुरी पर डगआउट में बैठे जोर-जोर से तालियां बजा रहे थे। उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी। उनकी वही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चारों ओर छाई हुई है। आपको बता दें कि युवा शुभमन गिल को भारतीय टीम का भविष्य कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जैसे विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर की लेगसी को आगे बढ़ाया था ठीक उसी तरह शुभमन अब विराट की लेगसी को आगे बढ़ाएंगे।
 
गिल ने 128 रनों की खेली गजब की पारी

अहमदाबाद टेस्ट में शुभमन गिल ने 235 गेंदों का सामना कर 54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। इस पारी के दौरान गिल के बल्ले से 12 चौके ओर 1 गगनचुंबी छक्का भी देखने को मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.