कन्हैया कुमार को पार्टी में लेने से पहले नफा-नुकसान तौल रही है कांग्रेस

Updated on 16-09-2021 10:11 PM

नई दिल्ली जेएनयू के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार जल्द कांग्रेस के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कन्हैया कब और किस पद पर पार्टी में शामिल होंगे, इसको लेकर चर्चा अंतिम दौर में है। ऐसे में पार्टी के अंदर यह सवाल जोर पकड़ने लगा है कि कन्हैया से पार्टी को क्या फायदा होगा। कन्हैया इन दिनों राजनीतिक बियाबान में भटक रहे हैं। वह सीपीआई नेतृत्व से नाराज हैं। ऐसे में उन्हें कांग्रेस का मंच मिलता है, तो उनका सियासी कद बढ़ जाएगा। पर इससे पार्टी को क्या लाभ होगा, कांग्रेस इसी नफा-नुकसान के आंकलन में जुटी है। कई नेता मानते हैं कि इससे बिहार में पार्टी को संभलने का मौका मिल सकता है। यह नेता कन्हैया को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ जोड़कर देख रहे हैं। वर्ष 2020 के चुनाव से पहले जब प्रशांत नेबात बिहार कीकी शुरुआत की थी, तो उन्होंने कन्हैया कुमार कोबिहार का बेटाबताया था। उस वक्त यह अटकलें भी लगी थी कि प्रशांत और कन्हैया साथ सकते हैं। कन्हैया को कांग्रेस में लाने में भी प्रशांत अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रशांत के खुद भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में कन्हैया के शामिल होने को प्रशांत की बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, कन्हैया के विरोधियों का तर्क है कि वह जनाधार वाले नेता नहीं है। लोकसभा चुनाव में बेगुसराय में बड़े अंतर से उनकी हार हुई थी। जबकि इस सीट पर करीब 19 फीसदी भूमिहार और 15 प्रतिशत मुसिलम मतदाता हैं। इसके अलावा पार्टी में कन्हैया से बड़े कद के कई भूमिहार नेता हैं। पार्टी गुजरात में हार्दिक पटेल को शामिल कर यह प्रयोग कर चुकी है। सबके बावजूद कांग्रेस कन्हैया में एक युवा नेता की छवि देख रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला करता है और अपनी बात पूरी बेबाकी के साथ रखता है। नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस कन्हैया के जरिए युवाओं को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर सकती है। पर यह दांव कितना कारगर साबित होगा, यह वक्त तय करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.