कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी का किया पुतला दहन

Updated on 05-09-2021 11:46 PM
बिलासपुर । जि़ला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू चौक में कोंग्रेसियो ने पुलिस के साथ हल्की नोंकझोंक के बीच भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी का पुतला जला दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक स्वर में उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा के साथ माफी मांगने की बात कही।
दोपहर 12 बजे नेहरू चौक पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेहरू चौक पर निर्धारित पुतला दहन कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान बीते दिनों भाजपा प्रदेश प्रभारी के दिए गए बयान से नाराज कोग्रेसियो ने डी पुरेंदेश्वरी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस बीच घड़ी चौक की ओर से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, प्रदेश सचिव गोपाल दुबे समेत अन्य पदाधिकारियों भीड़ के साथ पुतला लेकर पहुंचे। तभी पुलिस की नजर उस ओर पड़ गई। आनन फानन में पुलिस पुतला छीनने के लिए दौड़ पड़ी। लेकिन उससे भी ज्यादा चौकने कार्यकर्ताओं ने हल्की नोकझोक के बीच पुलिस की उपस्थिति में पुतला को जला दिया। पुलिस इसके बाद जलते पुतले पर बोतल से पानी डालती दिखी।
अतत: इस बीच पुतला जलाकर खाक हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरिन्देश्वरी ने भाजपा के बस्तर चिंतन शिविर में अपनी असफलता और हताशा से उत्प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार के लिए अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर अपना संस्कार का ही परिचय दिया है ,साथ ही जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को अपशब्द कहकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का अपमान किया है ,जो अस्वीकार्य है । जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। हमारी मांग है कि भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी माफी मांगे। आज पुतला दहन के मौके पर संसदीय सचिव रश्मि सिंह महापौर रामशरण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन,विनोद साहू ऋषि पांडे समेत पदाधिकारी व कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.