कांग्रेस जनों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती मनायी

Updated on 02-11-2021 06:49 PM

कोरबा |  भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर ने तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक एवं जिला कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में मनाया। कांग्रेस जनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे शत-शत नमन किया।

      इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताते कहा कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल द्वारा किए गए। इसी के आधार पर उन्हें लौह पुरुष की उपाधि हासिल हुई। वे अपने कार्यों के जरिए सदियों तक भारतीयों के मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि इतिहास में कई महापुरूष हुए हैं, इनमे वल्लभभाई पटेल का भी नाम लिया जाता है। उन्होने अपने प्रदर्शन से देश को काफी उंचाई दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि सरदार पटेल ने गृह मंत्री की भूमिका में भारत के लिए अनेक शानदार कार्य किए और विदेशों में देश का मान बढ़ाया।

कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह उन्होंने अनेक रजवाड़ों का विलीनीकरण भारतीय परिसंघ में कराया। वह अपने आप में महान कार्य था। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस मौके पर रामकुमार वर्मा, द्रोपती वर्मा, मेघराज नारासकार, बिहारी लाल वर्मा, रामाधार चन्द्रा, हजारी लाल, रामधन राजवाड़े, संतोष राठौर, सत्येंद्र वासन, कुसुम द्विवेदी, दुष्यंत शर्मा, बच्चू मखवानी, आरिफ खान, मनीराम साहू, गीता गभेल, सनद दीवान, हरीशचंद निषाद, डा. मनहरण राठौर, यू.आर. महिलांगे, अशोक लोध, गायत्री नायक, गिरधारी बरेठ, रवि पी. सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल द्वारा देश हित में दिए गए योगदान का स्मरण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.