कॉनर कोनोली ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल:मैथ्यू चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

Updated on 03-03-2025 02:31 PM

ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल ओपनर मैथ्यू शॉर्ट की जगह टीम में ऑलराउंडर कॉनर कोनोली को शामिल किया है। शॉर्ट को 28 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच मंगलवार को भारत के लिए दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। 

फील्डिंग के दौरान लग गई थी चोट 

शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में फील्डिंग करने के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने बाद में 15 गेंदों पर 20 की पारी भी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने यह कंफर्म कर दिया है कि कि वह सेमीफाइनल के समय तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे। जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

कोनोली ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे 

कोनोली पहले से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें 3 वनडे शामिल, एक टेस्ट और 2 टी-20 शामिल है। उन्होंने 3 वनडे मैच में अब तक 10 रन बनाए हैं। वहीं 2 टी 20 में बैटिंग नहीं की और एकलौते टेस्ट में 4 रन बनाए हैं। अभी तक वह एक भी विकेट भी अपने नाम नहीं कर सके हैं।

घरेलू क्रिकेट में कोनोली ने किया है अच्छा प्रदर्शन

कोनोली ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 5 मैच, लिस्ट ए में 9 मैच और टी20 में 27 मुकाबले खेले हैं।उन्होंने फर्स्ट क्लास के 5 मैच में 312 रन, वहीं लिस्ट ए के नौ मैचों में 117 रन और टी-20 के 27 मुकाबलों में 577 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा 

ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रह कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। पहले मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया चार पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि साउथ अफ्रीका 5 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही 4 खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए थे 

ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से पहले कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या का सामना करना पड़ा था। मार्श (पीठ), पैट कमिंस (टखना), जोश हेजलवुड (कूल्हा) और मिचेल स्टार्क (टखना) बाहर हो गए। इसके साथ ही मार्कस स्टॉयनिस ने अपनी संन्यास की घोषणा कर दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.