खाल‍िस्‍तानी आतंकी पन्‍नू को मारने की साजिश, क्‍या कनाडा जैसे खराब होंगे भारत-अमेरिका रिश्‍ते? जानें

Updated on 23-11-2023 02:21 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने भारत के खिलाफ धमकी देने वाले खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्‍या की साजिश को विफल करने का दावा किया है। एफबीआई ने कहा कि पन्‍नू को अमेरिकी धरती पर मारने की साजिश रची जा रही थी। पन्‍नू के पास अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने भारत सरकार को इसको लेकर चेतावनी दी है। इस दावे के बाद अब कई लोग दावा कर रहे हैं कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍ते कनाडा की तरह से खराब हो सकते हैं। इस अटकल से विशेषज्ञ सहमत नहीं नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍ते बहुत प्रगाढ़ हैं।

अमेरिका के विल्‍सन सेंटर में दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगलमैन कहते हैं, 'अमेरिका का खालिस्‍तान के मुद्दे को लेकर रवैया कनाडा से ज्‍यादा स्वस्थ है। अमेरिकी अधिकारियों ने ह‍िंसा के मामलों की निंदा की है। सैन फ्रांसिस्‍को में भारतीय वाणिज्‍य दूतावास पर इस साल दो हमले शामिल हैं। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने पन्‍नू की हत्‍या के साजिश के मामले को भारत के साथ प्राइवेट तरीके से यह मामला उठाया है न कि सार्वजनिक रूप से।' इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के मामले को सार्वजनिक रूप से उठाया था और भारतीय खुफिया एजेंसी के खिलाफ बिना ठोस सबूत के आरोप लगा दिए थे।


'भारत और अमेरिका के रिश्‍ते नहीं होंगे खराब'


कुगलमैन कहते हैं कि भारत चाहता है कि खालिस्‍तानी हिंसा पर अमेरिका अधिक से अधिक कार्रवाई करे। वहीं अमेरिका की चिंताएं कि भारत अमेरिका में सिखों के खिलाफ कार्रवाई/धमकी दे सकता है और यह बहुत वास्तविक है। कुगलमैन कहते हैं कि लेकिन अमेरिकी दृष्टिकोण (कनाडा के दृष्टिकोण की तुलना में) और अमेरिका-भारत संबंधों की मजबूती (भारत-कनाडा से मजबूत) के कारण, फाइनेंशियल टाइम्‍स के दावे से बड़े संकट की संभावना नहीं है। बताया जाता है कि पन्‍नू खुद भारत को चेतावनी देने वाले अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए का एजेंट है।

फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्‍नू को अमेरिका की धरती पर ही मारने का प्‍लान था। इस मामले से जुड़े लोगों ने यह नहीं बताया कि क्‍या भारत सरकार के साथ दर्ज कराए गए विरोध की वजह से साजिशकर्ताओं ने अपने प्‍लान को रद कर दिया या एफबीआई ने हस्‍तक्षेप किया और पूरी साजिश को विफल कर दिया। अमेरिका ने अपने कुछ सहयोगी देशों को इस साजिश के बारे में बताया था। यह घटना कनाडा में सिख आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के बाद हुई थी।

कनाडा के पीएम ने भारत पर मढ़े थे आरोप


इससे पहले सितंबर महीने में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि निज्‍जर की कनाडा के एक गुरुद्वारे में हुई हत्‍या में भारत के एजेंटों के शामिल होने के 'विश्‍वसनीय आरोप' हैं। ताजा दावे में एक सूत्र ने कहा कि पीएम मोदी की जून में अमेरिका यात्रा के बाद यह विरोध दर्ज कराया गया था। इस राजनयिक चेतावनी के अलावा अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने एक कथित साजिशकर्ता के खिलाफ न्‍यूयॉर्क के जिला अदालत में एक सीलबंद अभियोग फाइल किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.