बुमराह से भिड़े कोंस्टास, दो गेंद में ही मिल गया जवाब, अब पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम कोस रही होगी

Updated on 03-01-2025 04:53 PM
सिडनी: मेलबर्न टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच गेंद और बल्ले की जंग थी। पहली पारी में कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ कई लाजवाब शॉट खेले तो दूसरी पारी में बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। सिडनी टेस्ट में भी दोनों की टक्कर की उम्मीद फैंस लगाए बैठे थे। कोंस्टास ने पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह को चौका मार दिया। हालांकि इसके बाद बुमराह ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया

बुमराह और कोंस्टास में भिड़त

ऑस्ट्रेलिया की पारी के तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच भिड़त हो गई। इस बार भिड़ंत जुबानी थी। ओवर की चौथी गेंद के बाद उस्मान ख्वाजा स्ट्राइक पर थे। वह गेंद का सामना करने के लिए तैयार होने में समय ले रहे थे। ये बात बुमराह को पसंद नहीं आई। उन्होंने कुछ कहा तो कोंस्टास नॉन स्ट्राइकर एंड से जवाब देने लगे। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की तरफ बढ़े। अंपायर ने बीच बचाव किया और फिर खेल शुरू हो पाया।

आखिरी गेंद पर आउट हुए ख्वाजा

यह विवाद चौथी और पांचवीं गेंद के बीच हुआ था। बुमराह ने अगली गेंद डाली तो ख्वाजा ने उसे छोड़ दिया लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में केएल राहुल के हाथों में चली गई। विकेट मिलने के बाद गुस्से में बुमराह कोंस्टास की तरफ बढ़े। फिर रूक गए और घुरने लगे। दूसरी तरफ कोंस्टास ने सिर नीचे किया और आगे बढ़ गए। यह सिडनी टेस्ट के पहले दिन की आखिरी गेंद भी थी

185 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

रोहित शर्मा ने भले ही टीम के हित में खुद को बाहर रखने का फैसला किया लेकिन नये साल में भी भारतीय बल्लेबाजों का हाल नहीं बदला और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को पूरी टीम 185 रन पर आउट हो गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन बनाये थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.