विवादित मुस्लिम अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर

Updated on 22-04-2022 07:06 PM

इस्लामाबाद अमेरिका की विवादित मुस्लिम सांसद इल्हान अब्दुल्लाही उमर हालही में पाकिस्तान के दौरे आई जहां उन्हों कश्मीर पर भारत का जबाव नागवार गुजरा लिहाजा एक बार फिर से उन्होंने कश्मीर को लेकर जहर उगला है।

 इल्हान ने कहा कि अमेरिका में सत्ता के केंद्रों में कश्मीर मामले की उतनी चर्चा नहीं हुई जितनी की उसको जरूरत थी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बदलेगी और अमेरिकी कांग्रेस में सुनवाई के दौरान इसे उठाया जाएगा। इससे पहले भारत ने इल्हान के पाक अधिकृत कश्मीर जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। इल्हान ने भारत में मुस्लिमों के कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। बाइडन की पार्टी के सांसद इल्हान उमर ने कहा, 'कश्मीर के सवाल पर हमने विदेशी मामलों की समिति के सामने कमिटी सुनवाई की है

ताकि मानवाधिकार के उल्लंघन की खबरों और मोदी सरकार से मुस्लिम विरोधी बयानबाजी और इससे होने वाले मानवाधिकारो के उल्लंघन जैसे ज्यादा बड़े मुद्दे पर बात की जा सके।' उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं समझती हूं कि (कश्मीर) पर उतनी ज्यादा चर्चा नहीं हुई है, जितनी उसको जरूरत है।' उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बाद यह बदलेगा और कश्मीर पर और ज्यादा चर्चा होगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीओके के कथित राष्ट्रपति के साथ बैठक के दौरान इल्हान उमर ने भारत में मुस्लिमों के कथित मानवाधिक उल्लंघन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा ि वह इस मुद्दे को अमेरिकी संसद और बाइडन प्रशासन के साथ उठाएंगी। इल्हान उमर ने कश्मीर में भारत के अनुच्छेद 370 को खत् करने पर कहा, 'हम भारत के 5 अगस्, 2019 के कदम से बहुत चिंतित हैं।

' पीओके के कथित राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि भारत जम्मू-कश्मीर में जनसंख्या को बदलना चाहता है। इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर की पीओके की यात्रा की निंदा की थी और कहा कि यहसंकीर्ण मानसिकतावाली राजनीति को प्रदर्शित करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘हमने उनकी (इल्हान उमर के) भारतीय संघ राज्य क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के एक इलाके में यात्रा की खबरों को देखा है जो अभी पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं।बागची ने कहा, ‘मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि अगर कोई ऐसी राजनीतिज्ञ अपनी संकीर्ण मानसिकता को प्रदर्शित करती हैं, तब यह उनका काम है।भारतीय प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन इस क्रम में हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन होता है तब हम समझते हैं कि यह यात्रा निंदनीय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.