‎विवाद: तालिबान का प्रवक्ता चला रहा ट्विटर, ट्रंप के अकाउंट पर प्र‎तिबंध क्यों?

Updated on 15-09-2021 07:17 PM
वाशिंगटन। अमेरिका में यह बहस का मुददा बन गया है कि अगर तालिबान जैसे आतंकी संगठन का प्रवक्ता ट्विटर पर एक्टिव अकाउंट चला सकता है, तो फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर प्र‎तिबंध क्यों है। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के नेता मेडिसन ने ट्वीट कर ये सवाल पूछा है कि ऐसा क्या है कि तालिबान का प्रवक्ता ट्विटर पर अकाउंट चला रहा है लेकिन अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति नहीं चला पा रहा है? अमेरिका की ये बड़ी टेक कंपनियां आखिर किसकी तरफ हैं। इनके अलावा भी कई अन्य नेताओं ने इस मसले को उठाया है। गौरतलब है कि फेसबुक ने पहले ही ऐलान किया था कि वह तालिबान को आतंकी संगठन मानता है, ऐसे में उसके अकाउंट या उसके समर्थकों के अकाउंट बंद कर देगा। हालांकि, ट्विटर ने ऐसा नहीं किया था। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला और सुहैल शाहीन लगातार ट्विटर के जरिए तालिबान की सरकार के बयान जारी करते हैं और अन्य जानकारियों को साझा करते हैं। 
वहीं अगर डोनाल्ड ट्रंप की बात करें तो अमेरिका में इस साल की शुरुआत में हुई हिंसा के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट बैन कर दिया था।  ट्विटर द्वारा आरोप लगाया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्विटर अकाउंट के द्वारा हिंसा को उकसा रहे हैं। ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक और अन्य कुछ सोशल प्लेटफॉर्म से भी डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया गया था। तालिबान इस बार जब सत्ता में आया है, तब उसने तालिबान 2।0 की छवि पेश की है। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया चला रहा है, तो दूसरी ओर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया से बात भी कर रहा है। हालांकि, इन सब दावों से इतर तालिबान के राज में अफगानिस्तान की स्थानीय हकीकत कुछ और ही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.