डुप्लेसी की जगह कॉनवे , उथप्पा को मिल सकता है मौका : पठान

Updated on 22-03-2022 07:33 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी के विकल्प के तौर पर न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे को शामिल कर सकती है। फ्रेचाइजी ने मेगा नीलामी में कॉनवे को एक करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण करेंगे।

पठान ने कहा, महाराष्ट्र के हालात कॉनवे के लिए अनुकूल रहेंगे। साथ ही कहा कि रॉबिन उथप्पा भी डुप्लेसी के विकल्प बन सकते हैं। उथप्पा को सीएसके ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इरफान ने कहा, महाराष्ट्र में वानखेड़े और सीसीआई की पिचें काफी अच्छी हैं, एक विदेशी क्रिकेटर होने के नाते कॉनवे इन पर सहज रहेंगे पर यदि कॉनवे को जगह नहीं मिलती है तो उथप्पा को शामिल किया जा सकता है। वह एक शानदार ओपनर रहे हैं।

 पठान ने यह भी कहा, अगर कॉनवे नहीं खेलते हैं और उथप्पा पारी की शुरुआत करते हैं तो आपको शुरू से ही महेश दीक्षाना को अवसर देना चाहिये। इसके अलावा आपको एडन मिल्ने जैसे गेंदबाज को भी अंतिम ग्यारह में जगह देनी होगी क्योंकि महाराष्ट्र की पिचों पर अतिरिक्त गति की जरूरत है।

वहीं आपके पास ब्रावो है आप मोईन अली को शामिल कर सकते हैं। कॉनवे नहीं खेलते हैं तो रहस्यमयी स्पिनर महेश दीक्षाना शुरुआत से ही खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा इरफान ने कहा कि उथप्पा को मौका देना सीएसके के लिए लाभदायक रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.