सीओपी26 : हरित परियोजनाओं के लिए ब्रिटेन ‘इंडिया ग्रीन गारंटी' प्रदान करेगा

Updated on 02-11-2021 08:00 PM

ग्लासगो ग्लासगो में चल रहे सीओपी26 शिखर सम्मेलन में भारत में हरित परियोजनाओं के लिए 75 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त राशि के लिए ब्रिटेन विश्व बैंक कोइंडिया ग्रीन गारंटी' प्रदान करेगा। यह घोषणा सम्मेलन में की गई। हरित गारंटी वित्तपोषण स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में स्वच्छ और लचीले बुनियादी ढांचे का समर्थन करेगा।

 इसके अलावा, ब्रिटेन ने सहायता-समर्थित निजी अवसंरचना विकास समूह (पीआईडीजी) के तहत भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित विकासशील देशों में परिवर्तनकारी हरित परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में 21 करोड़ पाउंड से अधिक के नए निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। ब्रिटेन का पीआईडीजी वित्तपोषण भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, वियतनाम में ग्रीन बॉण्ड और बुर्किना फासो, पाकिस्तान, नेपाल और चाड में सौर ऊर्जा सहित विभिन्न योजनाओं में किया जाएगा, जिनके अतिरिक्त निजी क्षेत्र के वित्त में 47 करोड़ पाउंड से अधिक जुटाने की उम्मीद है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘मैं ब्रिटेन की हरित औद्योगिक क्रांति को वैश्विक स्तर पर देखना चाहता हूं। स्वच्छ प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे पर परिवर्तन की गति अविश्वसनीय है, लेकिन धरती को बचाने की दौड़ में किसी भी देश को पीछे नहीं रहना चाहिए।

 विकासशील देशों को हरित प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने और उनकी अर्थव्यवस्थाओं को स्थायी रूप से विकसित करने में मदद करने के लिए सीओपी26 मेंस्वच्छ हरित पहल' की शुरुआत हुई। वित्त पोषण से ब्रिटेन की नई स्वच्छ हरित पहल (सीजीआई) शुरू होगी, जो विश्व स्तर पर गुणवत्ता, टिकाऊ बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक और निजी निवेश को बढ़ाने में मदद करेगी। इसके अलावा, ब्रिटेन ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को गारंटी पैकेज की भी घोषणा की, जो भारत और पूरे अफ्रीका में जलवायु संबंधी परियोजनाओं में निवेश को एक बड़ा बढ़ावा देगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने सीओपी26 मेंएक्शन एंड सॉलिडेरिटी राउंडटेबल' में विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त पोषण, हरित तकनीक के लोकतंत्रीकरण और जलवायु संकट के अन्य समाधानों के महत्व पर जोर दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा 24 अन्य देशों के शासनाध्यक्ष उपस्थित थे। ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा, ‘विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के साथ-साथ स्वच्छ विकास में मदद के लिए निवेश के सही रूप की आवश्यकता है। अवसर स्पष्ट हैं और यह नई पहल हमें विकासशील देशों में ईमानदार और जिम्मेदार निवेश तथा स्वच्छ एवं अधिक विश्वसनीय बुनियादी ढांचा देने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने में सक्षम बनाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.