स्पर्म की क्वालिटी पर भी असर डालता है कोरोना

Updated on 26-12-2021 09:40 PM

लंदन। कोरोना संक्रमण को लेकर रिसर्च में हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आई हैं। लंदन की एक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि कोविड-19 संक्रमण स्पर्म की क्वालिटी को डैमेज करता है। संक्रमित के ठीक होने के बाद भी महीनों तक उसके स्पर्म पर इसका असर रहता है। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन ने बेल्जियम के 120 कोरोना संक्रमितों पर रिसर्च के बाद ये जानकारी दी है। सभी संक्रमितों की उम्र 35 साल के आसपास थी। सभी को ठीक हुए 1 से 2 महीने का समय ही बीता था। रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस पुरुषों की स्पर्म मोटिलिटी और स्पर्म काउंट पर बुरा प्रभाव डालता है।

  जब 1 महीने पहले ठीक हुए मरीजों के स्पर्म की जांच की गई, तो सामने आया कि 60 फीसदी मरीजों की स्पर्म मोटिलिटी और 37 फीसदी के स्पर्म काउंट पर असर पड़ा। जब 1 से 2 महीने के अंदर दोबारा जांच की गई, तो 37फीसदी की स्पर्म मोटिलिटी और 29 फीसदी का स्पर्म काउंट प्रभावित मिला। वहीं, 2 महीने बाद जांच करने पर 28फीसदी की स्पर्म मोटिलिटी और 6फीसदी का स्पर्म काउंट कम मिला।

रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ओमिक्रॉन, डेल्टा जितना ही खतरनाक है। 2 लाख कोरोना संक्रमितों पर यह रिसर्च किया गया। इसमें से करीब 11,329 लोग ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित थे। रिसर्च के मुताबिक दूसरे कोरोना वेरिएंट से संक्रमित मरीज को दोबारा संक्रमित होने के खिलाफ 6 महीने तक 85फीसदी सुरक्षा मिलती थी, लेकिन ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज को मिलने वाली सुरक्षा 19 फीसदी तक हो सकती है। ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमित होने का खतरा डेल्टा के मुकाबले 5.4 फीसदी ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.