उत्तर कोरिया में बेकाबू हुआ कोरोना, 42 लोगों की मौत, 296180 लोगों में दिखे बुखार के लक्षण

Updated on 15-05-2022 09:07 PM

प्योंगयांग उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए तानाशाह किम जोंग उन ने देश भर में लॉकडाउन लगा रखा है। रविवार को लॉकडाउन के चौथे दिन देश भर में 42 लोगों की मौत हुई। 296,180 लोगों में बुखार के लक्षण मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तानाशाह कि जोंग ने इसे एक बड़ी आपदा बताया है। शनिवार को एंटी-वायरस रणनीतियों पर एक बैठक के दौरान किम जोंग ने इसे ऐतिहासिक रूप से बहुत बड़ा व्यवधान बताया।

 किम जोंग ने सरकार और लोगों के बीच एकता का आह्वान किया है, ताकि इस स्थिति को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके। उत्तर कोरिया में कोरोना के मामले बढ़ना पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है, क्योंकि यहां की स्वास्थ्य सुविधा बेहद खराब है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं।

उत्तर कोरिया पिछले दो सालों से कह रहा था कि उसके यहां कोरोना के कोई मामले नहीं हैं। लेकिन गुरुवार को उसने माना है कि वह एक विस्फोटक कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहा है। पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात यह है कि यहां की 2.5 करोड़ आबादी को अब तक टीका नहीं लगा है, जिसके चलते कोरोना वायरस से स्थिति गंभीर हो सकती है।

देश के सभी प्रांतों, शहरों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। 12 मई की सुबह से काम करने वाली इकाइयां, उत्पादन इकाइयां और आवासीय इकाई पूरी तरह बंद हैं। सभी नागरिकों की टेस्टिंग की जा रही है। उत्तर कोरिया ने चीन की वैक्सीन के ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी वैक्सीन की पेशकश की थी, लेकिन तानाशाह किम जोंग ने उसे भी मना कर दिया था।

 उत्तर कोरिया में डब्ल्यूएचओ के एक प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने पिछले साल देश को कोविड रिस्पॉन्स प्लान बनाना बताया था। मुश्किल की घड़ी में दक्षिण कोरिया भी उत्तर कोरिया को वैक्सीन भेजने की पेशकश कर रहा है। हालांकि दक्षिण कोरिया प्रशासन ने माना है कि अभी इसे लेकर उत्तर कोरिया से कोई चर्चा नहीं हो सकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.