चीन में बढ़े कोरोना केस, विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में बिना मास्क लगाए घूमते दिखे पुतिन

Updated on 06-02-2022 06:51 PM

बीजिंग चीन की राजधानी बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 4 फरवरी को कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया, इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल थे। पुतिन आए, उन्होंने कार्यक्रम देखा, जिनपिंग के साथ बैठक की लेकिन एक जगह वह फंस गए।

समारोह के दौरान पुतिन बिना मास्क के घूमते नजर आए। इस समारोह में भी रूस-यूक्रेन तनाव की झलक देखने को मिली, जब रूस के राष्ट्रपति और यूक्रेन के खिलाड़ी आमने-सामने गए। चीन में ओलंपिक खेलों का आयोजन ऐसे समय पर हो रहा है, जब कोरोना मामले बढ़ने के चलते करोड़ों लोगों पर लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है। अब ओलंपिक प्रमुखों ने खुद को इस विवाद से किनारे कर लिया है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वे पुतिन को बिना मास्क के ओलंपिक उद्घाटन समारोह में घूमने की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार थे।

दरअसल पुतिन उनकी अतिथि सूची में शामिल नहीं थे। वे ओलंपिक प्रमुखों के बजाय चीनी सरकार के मेहमान थे।पुतिन ने वीआईपी बॉक्स में बाकी लोगों के साथ शामिल होने और बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में मास्क पहनने से इनकार कर दिया था। चीन दौरे के दौरान पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें कोविड के खिलाफ एक साझा लड़ाई भी शामिल थी। एक ओलंपिक प्रवक्ता ने बताया कि पुतिन को चीनी सरकार ने आमंत्रित किया था और इसलिए वह चीन के स्टेट प्रोटोकॉल के अधीन थे। उद्घाटन समारोह की कुछ तस्वीरों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कुछ जगहों पर बिना मास्क पहने नजर आए।

कई देशों की ओर से खेलों का राजनयिक बहिष्कार होने के बावजूद पुतिन और इमरान खान बीजिंग पहुंचे। रूस और यूक्रेन के बीच इस समय तनाव चरम पर है और युद्ध का खतरा बना हुआ है। इस तनाव का असर बीजिंग खेलों में भी देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में एक समय ऐसा आया जब पुतिन और यूक्रेन के खिलाड़ी आमने-सामने गए। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाड़ियों को 'अनदेखा' कर दिया। जब खिलाड़ी उनके सामने पहुंचे तो पुतिन 'झपकी' लेते हुए दिखाई दिए। साफ है दो देशों के बीच चल रहे तनाव का असर खेल के मैदान पर भी देखने को मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.