कोरोना: इंग्लैंड में मामले पहुंचे रिकॉर्ड स्तर पर

Updated on 11-04-2022 07:42 PM

लंदन एक ताजा अध्ययन के अनुसार, इंग्लैंड में कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गयी जांच में रिकॉर्ड स्तर पर संक्रमित पाए गए हैं। हर 16 में से एक व्यक्ति यानी 6.37 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमण की यह दर फरवरी में दर्ज की गई संख्या से दोगुनी है।

माह फरवरी में हर 35 व्यक्ति की जांच में एक व्यक्ति को कोविड संक्रमित पाया गया था। ब्रिटेन में इम्पीरियल कॉलेज लंदन ने लंबे समय सेरियल-टाइम असेसमेंट ऑफ कम्युनिटी ट्रांसमिशन (रिएक्ट-1) के विश्लेषण में पाया गया कि संक्रमण की दर हर 30 दिनों में दोगुनी है।

 अध्ययन के निगरानी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के ज्यादातर मामले ओमीक्रोन के बीए.2 ‘‘स्टील्थ वैरिएंट’’ के आए। यह अध्ययन आठ और 31 मार्च के बीच लार के तकरीबन 1,10,000 नमूनों पर आधारित है। इम्पीरियल्स स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिएक्ट कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर पॉल एलियट ने कहा,

‘‘जब इतनी अधिक संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं तो ये प्रवृत्ति चिंताजनक है, इससे और अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और उन्हें अस्पताल जाने की आवश्यकता हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पाबंदियां खत्म हो चुकी है लेकिन मैं लोगों से उन अन्य लोगों की रक्षा करने के लिए सावधानीपूर्वक बर्ताव करने का अनुरोध करूंगा, जो संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील हैं और अगर आपमें बीमारी के लक्षण दिखायी देते हैं तो आप अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचें। इससे वायरस का प्रसार कम करने में मदद मिलेगी।’’

अध्ययन के दौरान ओमीक्रोन के बेहद कम संख्या में स्वरूप एक्सई और एक्सएल भी सामने आए, जो ओमीक्रोन के मूल बीए.1 और बीए.2 स्वरूप के मिश्रण हैं। पिछले आंकड़ों की तुलना करने से पता चलता है कि सभी आयु वर्ग में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं और प्राथमिक स्कूल जाने वाले बच्चों में सबसे अधिक हैं। पांच से 11 साल का हर 10 बच्चों में से एक संक्रमित पाया जा रहा है। बहरहाल, हाल की प्रवृत्तियों से पता चलता है कि नए संक्रमण की दर पांच से 54 वर्ष की आयु में कम हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.