कोरोना इफेक्ट- राष्ट्रपति बाइडेन के पहले क्रिसमस पर भी व्हाइट हाउस में नहीं हुआ कोई आयोजन

Updated on 25-12-2021 08:37 PM

वॉशिंगटन घातक वायरस कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। वैश्विक महामारी और उसके नए स्वरूप ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के पहले क्रिसमस पर व्हाइट हाउस में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया।

कोरोना वायरस की मार पड़ने से पहले तक क्रिसमस के अवसर पर व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किए जाते थे और बड़ी संख्या में लोग इनमें शामिल हुआ करते थे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजन और पेय पदार्थों से मेहमानों का स्वागत किया जाता था।

राष्ट्रपति और प्रथम महिला दिसंबर की कई शामों पर पार्टी आयोजित करते थे। कभी-कभी तो वे दिन में दो बार पार्टी आयोजित करते थे, लेकिन इस बार राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने कोई बड़ा समारोह आयोजित करने और मेजों को व्यंजनों से सजाने के बजाय भोजन की व्यवस्था के बिनाओपन हाउसआयोजित करने का फैसला किया। इस दौरान मेहमानों के लिए मास्क लगाना और टीकाकरण नहीं कराए लोगों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है।

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोरे के सामाजिक सचिव रहे फिलिप डुफॉर ने कहा, ‘उनके लिए यह निर्णय बहुत मुश्किल है।उन्होंने कहा कि कई समारोह आयोजित नहीं किए गए और कुछ कार्यक्रमों का आयोजनजूमके जरिए किया गया। बाइडन नेओपन हाउसके लिए केवल 100-100 लोगों के समूहों को आमंत्रित किया और उन्हें सजावट देखने के लिए आमतौर पर दिए जाने वाले दो घंटे के बजाय आधे घंटे का समय दिया गया। इस दौरान भोजन और पेय पदार्थ नहीं परोसे गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.