जापान में कोरोना ने मचाया कोहराम, मरने वालों की तादाद पिछले साल के मुकाबले 16 गुना ज्यादा

Updated on 01-01-2023 06:55 PM
टोक्यो: जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण ने कोहराम मचाया हुआ है। हर दिन लाखों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 16 गुना अधिक है। देश के राष्ट्रीय दैनिक द मेनिची के मुताबिक, इस साल की संख्या पिछले साल की तुलना में अलग पैमाने पर है। जापान वर्तमान में महामारी की अपनी आठवीं लहर से गुजर रहा है। पिछले साल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक दैनिक मौत का आंकड़ा 3, 0, 1, 0, 0, 2, और 4 था। हफ्ते में कुल 10 लोगों की मौत ही हुई थी।
जापान में इस हफ्ते 2283 लोगों की मौत
स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर, इस वर्ष इसी सप्ताह में दैनिक मौत का आंकड़ा 315, 339, 306, 217, 271, 415 और 420 था। इस हफ्ते कुल 2,283 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 1 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक की तीन महीने की अवधि में व्यापक रूप से पिछले साल उस समय 744 मौतें हुई थीं, इस साल समान समय पर आंकड़ा 11,853 है।

मरने वालों में बूढ़े लोगों की संख्या ज्यादा
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है, 90 और उससे अधिक उम्र के लोगों के मरने की संख्या 34.7 प्रतिशत थी, 80 से 90 के बीच की उम्र के लोगों का आंकड़ा 40.8 प्रतिशत है जबकि 70 से 80 के बीच की उम्र का 17 प्रतिशत था। कुल मिलाकर, 70 से 90 आयु वर्ग के लोगों में 92.4 प्रतिशत मौतें हुईं।
शनिवार को जापान में 107465 नए केस
जापान ने शनिवार को 107,465 नए कोरोनो वायरस मामलों की सूचना दी, जो शुक्रवार से 41,319 कम है। राष्ट्रव्यापी रिपोर्ट की गई कोविड से संबंधित मौतों की संख्या 292 थी, जो इस सप्ताह 400 से अधिक के पहले के रिकॉर्ड उच्च स्तर से कम थी। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो में शुक्रवार को 3,336 की कमी के साथ 11,189 नए मामले दर्ज किए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.