अफ्रीका में कोरोना कहर तेज, केस हुए दोगुने

Updated on 02-12-2021 09:23 PM

जोहानिसबर्ग कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की पुष्टि के बाद दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के नए मामले में तेजी देरी गई है यहां एक दिन में मामले दोगुने हो जाने के बीच सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उन लोगों के एकत्र होने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान ने बुधवार शाम घोषणा की कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 8,561 नए मामले सामने आए, जबकि इससे एक दिन पहले 4,373 मामले पाए गए थे।

विशेषज्ञों ने कहा कि शीर्ष महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम अब्दुल करीम ने दक्षिण अफ्रीका में सोमवार तक संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन अब संक्रमण के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार तक 10,000 हो जाने की आशंका है। संक्रमण के मौजूदा मामलों में से 72 प्रतिशत मामले गाउतेंग प्रांत में पाए गए।

कई समारोहों के आयोजकों ने अपने कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए हैं और सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उन लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जाए, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गत रविवार को घोषणा की थी कि देश में सबसे निचले स्तर यानी पहली श्रेणी का लॉकडाउन ही जारी रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि निचले स्तर के इस लॉकडाउन के तहत देश में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होकर सभाएं करने की अनुमति है और इस संख्या को कम किए जाने की आवश्यकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.