फ्रांस में कोरोना कहर, आंकड़ा दो लाख के पार

Updated on 03-01-2022 11:41 PM

पेरिस फ्रांस में कोरोना ने एक बार फिर कोहराम मचाया है यहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी अधिकारियों ने बच्चों के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शनिवार को अधिकारियों ने घोषणा की है कि छह साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा। फ्रांस में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 200,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल कर दिया है। हालांकि सरकार ने अभी तक स्कूलों को बंद नहीं किया है। मास्क के साथ स्कूलों को जारी रखा गया है।

फ्रांस में सोमवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी यह आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है। यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। नए साल के पहले दिन फ्रांस में संक्रमण के 219,126 नए मामले सामने आए, जो 31 दिसंबर 2021 के 232,200 के दैनिक मामलों से थोड़ा कम है। फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन स्वरूप से आई महामारी की पांचवीं लहर से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाए बिना स्थिति पर काबू करने का प्रयास कर रही है। फ्रांस में अब तक कोविड-19 से 123,000 लोगों की जान गई है।

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया के 120 देशों में फैल चुका है। कई देशों ने दोबारा से कोरोना संबंधी पाबंदियां लागू कर दी हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने बुधवार को कहा कि वह ओमिक्रॉन और डेल्टा वेरिएंट के मिलने से संक्रमण के मामलों कीसुनामीआने की आशंका को लेकर चिंतित है। डब्ल्यूएचओ चीफ टेडरोस एडनोम गेब्रियासिस ने कहा कि डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट की ऐसी सुनामी आएगी कि हेल्थ सिस्टम तबाही के कगार पर पहुंच जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.