कोरोना कहर से हॉगकॉग में त्राहि-त्राहि

Updated on 01-03-2022 08:32 PM

हॉगकॉग वैश्विक महामारी कोविड-19 वायरस एक बार हॉगकॉग में कहर बरपा रहा है यहां हालात बिगड़ते हुए नजर रहे हैं। नौबत यहां तक गई है कि अस्पतालों और सार्वजनिक शवगृहों में कोविड-19 से जान गंवाने वालों के शव रखने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात है कि हॉगकॉग में अधिकांश रहवासियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन नहीं ली है। लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों के देखते हुए अधिकारियों ने लॉकडाउन की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है।

शहर के पब्लिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रमुख टोनी लिंग ने बताया कि अस्पताल के एक्सीडेंट और इमरजेंसी रूम में दर्जनों शव शवगृहों में ले जाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इन शरीरों को अब एकत्र करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत है, क्योंकि संसाधन काफी बहुत सीमित हैं।

उन्होंने मौजूदा हालात के लिए कार्यबल और स्टोरेज की क्षमता का हवाला दिया। हाल ही में टीकाकरण की बढ़ती संख्या के बाद भी हॉगकॉग में वैक्सीन नहीं लेने वालों की संख्या ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों ने दुष्प्रभावों के डर और लापरवाही के चलते नहीं टीकाकरण नहीं कराया है। 2020 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हॉगकॉग में हर महीने औसतन करीब 4 हजार लोगों की मौत हुई है। शहर में कोविड संक्रमण के 1 लाख 71 हजार से ज्यादा मामले सामने चुके हैं।

हॉगकॉग में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 34,466 नए मरीज मिले जबकि मृतकों की संख्या भी बढ़ी है।  इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया है। इससे पहले हॉगकॉग के नेताओं ने लॉकडाउन को अवास्तविक बताया था।  हॉगकॉग में मुख्य तौर पर वायरस केओमिक्रॉनस्वरूप के कारण मामले बढ़ रहे हैं। दैनिक मामले एक हफ्ते में चार गुना बढ़ गए हैं जो पहले 7500 थे।

शहर के स्वास्थ्य संरक्षण केंद्र के प्रधान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हर तीन दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि मामले अभी बढ़ना जारी रहेंगे।शहर में सोमवार को 87 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 67 का कोविड रोधी टीकाकरण नहीं हुआ था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सरकार ऐसे उपाय लागू कर सकती है जिसके तहत लोगों से घर में रहने को कहा जाए। हॉगकॉग की स्वास्थ्य मंत्री सोफिया चान ने सोमवार को एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए लॉकडाउन की संभावना और बड़े पैमाने पर जांच करने की क्षमता पर चर्चा कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.