कोरोना कहर से रूस में कोहराम, एक दिन में संक्रमण से 1241 लोगों ने जान गंवाई

Updated on 14-11-2021 10:09 PM

मॉस्को इन दिनों कोविड-19 के कहर से रूस में कोहराम मचा है। हर दिन इसके बड़ेते संक्रमण का रिकॉर्ड ब्रेक हो रहा हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण से रूस में महामारी के कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार चली गई है। सितंबर मध्य से रूस में रहे संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह कमी नजर आई लेकिन इसमें फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

रूस के राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल ने शनिवार को कहा कि संक्रमण से 1,241 लोगों की मौत हुई है जो बुधवार को हुई मौतों से दो अधिक है। कार्य बल ने बताया कि संक्रमण के 39,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे देश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार चली गई है। रूस ने नवंबर की शुरुआत में वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई उद्योगों को बंद कर दिया था। नई पाबंदियों से संबंधित एक विधेयक शुक्रवार को संसद में पेश किया गया, जिसके अगले साल से लागू होने की संभावना है।

देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की कम दरों के बीच संक्रमण और मौत के मामले बढ़े हैं। रूस की 40 प्रतिशत से भी कम आबादी ने टीके की पूरी खुराक ली है। कोराना वायरस कार्य बल ने देश में कुल 2,54,000 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी दी है जो अभी तक यूरोप में मृतकों की सर्वाधिक संख्या है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है। वहीं, रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन तो दुनिया के 67 देशों को सप्लाई की जा रही है, जिसमें भारत भी शामिल है। इसके बावजूद कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से रूस में डर फैलने लगा है। माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार, लोगों और सरकार की लापरवाही, कोरोना का नया स्ट्रेन इसके पीछे जिम्मेदार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.