रूस में कोरोना का कहर, एक दिन में सर्वाधिक 973 लोगों की मौत

Updated on 13-10-2021 10:43 PM

मॉस्को कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों एवं कम टीकाकरण दर से जूझ रहे रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में रिकॉर्ड दैनिक मृतक संख्या दर्ज की गई, लेकिन प्राधिकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि देश में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कोरोना वायरस संबंधी सरकार के कार्यबल के अनुसार रूस में इस संक्रमण से मंगलवार को 973 लोगों की मौत हुई।

यह महामारी की शुरुआत से अब तक की सर्वाधिक दैनिक मृतक संख्या है। इसके साथ ही देश में मंगलवार को संक्रमण के 28,190 नए मामले सामने आए। मृतक संख्या बढ़ने के बावजूद क्रेमलिन ने देश में लॉकडाउन लागू किए जाने की संभावना से इनकार कर दिया है और कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए प्रतिबंध लगाने के संबंध में फैसला क्षेत्रीय प्राधिकारियों पर सौंप दिया है।


संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण रूस की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि रूस के अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के 2,35,000 मरीजों में से 11 प्रतिशत मरीजों की हालत गंभीर या नाजुक है। रूस में कोरोना वायरस कार्यबल ने देश में संक्रमण के 78 लाख मामलों की पुष्टि की है, जिनमें से 2,18,345 लोगों की मौत हो गई है। यह यूरोप में सर्वाधिक मृतक संख्या है। रूसी सरकार का कहना है कि देश में पिछले महीने से संक्रमण के मामलों में तेजी आने का कारण टीकाकरण दर कम होना है।

 सरकार ने बताया कि रूस की कुल 14 करोड़ 60 लाख की आबादी के करीब 33 प्रतिशत लोगों यानी मात्र चार करोड़ 78 लाख लोगों ने कम से कम एक टीका लगवाया है, जबकि करीब 29 प्रतिशत लोगों यानी चार करोड़ 24 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नव-निर्वाचित रूसी सांसदों के साथ एक बैठक में व्यापक टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया और सांसदों से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करने का आग्रह किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.