सिंगापुर में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा, रिकॉर्ड 5,324 नए मरीज मिले

Updated on 28-10-2021 10:43 PM

सिंगापुर सिंगापुर में एक बार फिर कोरोना की मार से लोग परेशान है। बुधवार को यहां कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,324 नए संक्रमित मरीज मिले। जिसके बाद देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मामलों में बढ़ोतरी की वजह का पता लगाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमितों में 661 लोग प्रवासी कामगारों के लिए बने सामूहिक आवास में रहने वाले हैं और 12 लोग विदेशों से देश आए।

उसने बताया कि संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत भी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि बहुत ही कम समय में संक्रमण के मामलों में हुई असामान्य बढ़ोतरी की वजह पता लगाई जा रही है और अगले कुछ दिन संक्रमण का प्रकोप कैसा रहता है इस पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। सिंगापुर में संक्रमण के कारण अब तक कुल 349 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार दोपहर तक कोरोना वायरस से पीड़ित 1777 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। यहां अब संक्रमण के कुल 1,84,419 मामले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.