देश में कोरोना संक्रमण तेज, की तीसरी लहर के संकेत

Updated on 31-12-2021 08:14 PM

नई दिल्ली भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों ने महामारी की तीसरी लहर की आशंका को बलवती कर दिया है। 14 शहरों में कोरोना मामलों में अचानक इजाफे को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को लेटर लिखकर तत्काल एक्शन लेने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र ने मृत्यु दर कम करने को लेकर अभी से जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

 दिल्ली में लागू जीआरपी मॉडल को पूरे देश में लाने पर भी विचार किया जा रहा है। दिल्ली और मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। वहीं, गुड़गांव, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित कई शहरों में भी संक्रमण बढ़ा है। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित (263) फिलहाल दिल्ली में हैं। वहीं, 252 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

हालांकि, बेंगलुरु और अहमदाबाद में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 974 मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को देश में 180 नए ओमिक्रॉन केस मिले थे। पूरे देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को 3 सूत्रीय सलाह दी है। केंद्र ने राज्यों को टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और सतर्क रहने की सलाह दी है।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भारत में बढ़े कोविड-19 के मामलों की वजह से तीसरी लहर आने की संभावना है। हालांकि, इसका प्रभाव पहली और दूसरी लहर की तरह गंभीर नहीं होगा। जानकारों के मुताबिक, ये लहर बहुत कम समय तक रहेगी। 2022 की शुरुआत में कोरोना के मामले में उछाल आने का अनुमान है। तीसरी लहर पर अब तक विशेषज्ञों ने जो भी अंदाजा लगाया है उसमें से ये 4 बातें प्रमुख हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से विदेशी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां देश भर से लोग फ्साइट्स और ट्रेनों के जरिए आते हैं। सरकार को उन देशों की फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, जहां ओमिक्रॉन के मामले अधिक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.