कोरोना का संक्रमण तेज, भारत में अगले महीने तक चरम पर होगा ओमिक्रोन

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

वॉशिंगटन पूरी दुनिया में कोरोना एक बार कहर बरपा रहा है भारत में भी हर रोज कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्यों द्वारा नए-नए प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं। इस बीच एक और डराने वाली खबर सामने आई है। एक यूएस-आधारित स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार भारत में अगले महीने तक कोरोना मामलों की संख्या चरम पर पहुंच जाएगी, देश में प्रति दिन पांच लाख मामले सामने सकते हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बार देश में ओमिक्रोन वैरिएंट की गंभीरता डेल्टा की तुलना में कम होगी। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के निदेशक और वाशिंगटन विश्वविद्यालय में हेल्थ मेट्रिक्स साइंसेज के अध्यक्ष क्रिस्टोफर मरे ने कहा कि भारत समेत दुनिया भर के देश में ओमिक्रॉन वेव आने वाली है और उनका अनुमान है कि इस बार डेल्टा लहर की तुलना में प्रति दिन अधिक मामले होंगे, लेकिन ओमिक्रोन का असर बहुत कम गंभीर होगा और सारे रिकार्ड भी टूट सकते हैं।

क्रिस्टोफर मरे के अनुसार वर्तमान में उनके पास एक मॉडल हैं जिन्हें वह बाद में जारी करेंगे, उनके अनुसार चरम पर लगभग पांच लाख मामलों के आने की उम्मीद हैं, जो अगले महीने में ही सकते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार भारत में हाईब्रिड इम्युनिटी है जिसके कारण ओमिक्रोन कम प्रभावी होगा।

डॉ मरे ने कहा कि टीकाकरण गंभीर बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु से काफी सुरक्षा प्रदान करेगा, यही वजह है कि भारत में ओमिक्रोन के कई मामले होंगे, लेकिन डेल्टा लहर की तुलना में बहुत कम अस्पताल में भर्ती होंगे। अस्पताल में भर्ती होने की संख्या और विविधता की गंभीरता के बारे में बोलते हुए मरे ने कहा कि 85.2 फीसद संक्रमणों में कोई लक्षण नहीं होगा। लेकिन मामलों की फिर भी काफी संख्या होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन 90 से 95 प्रतिशत कम गंभीर है, लेकिन अभी भी विशेष रूप से वृद्ध व्यक्ति बीमार हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.