कोरोना फिर मचा सकता का कोहराम, हो सकती है नए वैरिएंट की एंट्री : डब्ल्यूएचओ

Updated on 14-02-2022 09:04 PM

जिनेवा महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण भारत समेत दुनिया के कई देशों में कम हो रहा हैं, वहीं इसके पूरे तरीके से खत्म होने की बात कहना भी सही नहीं होगा। कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा जानकारी के मुताबिक, कोरोना का खतरा अभी तक पूरा टला नहीं है।

डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें इससे अभी भी बचने की जरूरत है और इसके बचाव के लिए अभी तक उठाए जा रहे सभी कदम को जारी रखना होगा। डब्ल्यूएचओ ने वायरस के नए वैरिएंट्स फिर से आने की आशंका भी जताई है क्योंकि कोरोना का म्यूटेशन अभी जारी है।

डब्ल्यूएचओ के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना अब खत्म हो गया है, यह मानना अभी बिल्कुल गलत होगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर हमें अभी भी सतर्कता बरतना जरूरी है। स्वामीनाथन ने इसके अलग-अलग म्यूटेशन की जानकारी देते हुए इसके कई और वैरिएंट के आने वाले दिनों में सामने आने की भी आशंका जताई है।

 डब्ल्यूएचओ के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन से पहले डब्ल्यूएचओ कोविड 19 की टेक्निकल हेड मारिया वैन ने भी कोरोना को लेकर कुछ बातें कही थी। उन्होंने कहा था, ‘हम इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जान गए हैं, लेकिन सब कुछ जान गए हैं, ऐसा कहना सही नहीं होगा। अब तक हम वायरस को लगातार ट्रैक कर रहे हैं लेकिन इसका म्यूटेशन कई तरह से हो रहा है, जिसमें से अबतक के लिए ओमिक्रॉन इसका लैटेस्ट वैरिएंट है और जरूरी नहीं कि यह आखिरी वैरिएंट ही होगा। कोरोना के अभी कई अन्य वैरिएंट भी सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.