भारत में फिर डराने लगा कोरोना लगातार दूसरे दिन 500 से अधिक मौतें

Updated on 13-11-2021 08:14 PM

नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, मगर मौत के आंकड़े अभी भी डराने वाले हैं। भारत में आज यानी शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11850 नए मामले सामने आए हैं और वहीं इसी दौरान 555 लोगों की मौतें भी हुई हैं।

 सबसे अधिक राहत की बात यह है कि एक्टिव केस अपने 274 दिनों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है। फिलहाल, देश में एक्टिव केसों की संख्या 136308 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,850 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो पिछले 274 दिनों में सबसे कम है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारियां सामने आईं। यहां जानना जरूरी है कि लगातार दूसरे दिन 500 से अधिक मौते दर्ज की गईं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,245 हो गई है।

 कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 36 दिनों से 20,000 से नीचे है और यह 139 दिनों से 50,000 से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो कुल संक्रमण का 0.40 प्रतिशत है।

 यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,108 की कमी दर्ज की गई। दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है। यह पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 1.05 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 50 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।

 बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,26,483 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 111.40 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.