कोरोना वायरस ने कई रूप बदले लेकिन असर नहीं बढ़ा

Updated on 28-05-2020 05:12 PM
नई दिल्ली।  कोरोना वायरस में हो रहे बदलावों से उसकी ताकत नहीं बढ़ी है। तेजी से संक्रमण फैलाने और मानव शरीर को नुकसान पहुंचाने की क्षमता पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा है। यह दावा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में किया है। विभिन्न इलाकों में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस के 31 स्ट्रेन का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों ने अहम निष्कर्ष निकाले हैं। पता चला कि कुछ बदलाव तो आम हैं जो अक्सर वायरस में होते रहते हैं। कुछ हानिकारक मिले लेकिन उनका असर इतना ज्यादा नहीं है। कुछ बदलाव तो मरीजों के प्रतिरक्षा तंत्र की प्रतिक्रिया की वजह से हुए। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने 75 देशों में 15 हजार से ज्यादा कोरोना पीड़ितों पर अध्ययन किया। उन्होंने सिर्फ 31 बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया जो 10 से ज्यादा बार सामने आए थे। शोधकर्ताओं में से एक डॉ. फ्रेंको डेराक्स का कहना है कि हम जानना चाहते थे कि वायरस में हो रहे बदलाव कितने घातक हैं, क्या इनसे संक्रमण फैलने की दर बढ़ जाती है। निष्कर्ष बताते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
वहीं, सिर्फ कुछ बदलाव ऐसे थे जो किसी अन्य वायरस को फैलने में मदद कर सकते थे। इससे केवल यही उम्मीद की जानी चाहिए कि धीरे-धीरे इसमें होने वाले बदलाव आम हो जाएंगे और तब मानव शरीर उन्हें स्वीकार कर लेगा। अन्य अध्ययनों के मुताबिक, कोरोना वायरस में अब तक 7000 से ज्यादा बदलाव आए हैं। इनमें से करीब 300 काफी प्रभावी रहे हैं और दुनिया के ज्यादातर देशों में इनका असर दिखा है। वायरस में बदलाव के तीन तरीके हैं। पहला वह खुद में कुछ सुधार कर रहा हो, दूसरा अन्य किसी वायरस के संक्रमण में आया हो और तीसरा संक्रमित व्यक्ति के प्रतिरक्षा तंत्र की वजह से उसमें उत्परिवर्तन हुए हों।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.