कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है दोबारा

Updated on 18-02-2022 08:01 PM

नॉर्विच (ब्रिटेन) महामारी के आरंभ से ही हम जानते हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण दोबारा हो सकता है। हांगकांग के 33 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने का मामला दोबारा संक्रमण के शुरुआती मामलों में से एक है। वह पहली बार 26 मार्च 2020 को संक्रमित हुए थे। वह इसके 142 दिनों बाद आनुवंशिक रूप से अलग वायरस से दोबारा संक्रमित हुए। खासकर ओमीक्रोन स्वरूप फैलने के बाद से दोबारा संक्रमण की खबरें आम हो गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के प्रारंभिक अध्ययन से पता चलता है कि नए स्वरूप के आने के बाद पुन: संक्रमण का जोखिम तेजी से और काफी हद तक बढ़ गया। अध्ययन की स्वतंत्र रूप से वैज्ञानिकों द्वारा समीक्षा की जानी है। फिर से संक्रमण क्यों बढ़ रहे हैं? इसका सीधा सा जवाब है क्योंकि हमारी प्रतिरक्षा अक्सर संक्रमण को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं रह जाती है।

यह ओमीक्रोन जैसे एक नए वायरल स्वरूप की उपस्थिति के कारण हो सकता है क्योंकि इसके रूप में परिवर्तन के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली इसकी सटीक पहचान नहीं कर पाती, जिसका अर्थ है कि वायरस पूर्व प्रतिरक्षा को भेद देता है या यह इसलिए हो सकता है, क्योंकि पिछली बार जब हम संक्रमित हुए थे अथवा हमने जब टीका लगाया गया था, तब से प्रतिरक्षा कम हो गई हो। हम जानते हैं कि यह कोविड प्रतिरक्षा के साथ एक विशेष मुद्दा है - इसलिए टीके की बूस्टर खुराक की आवश्यकता है।

कोरोना वायरस आम तौर पर हमेशा नाक और गले के माध्यम से मानव शरीर में प्रवेश करता है। पूरे शरीर में प्रणालीगत प्रतिरक्षा की तुलना में इन क्षेत्रों में प्रतिरक्षा अपेक्षाकृत कम रहती है। पुन: संक्रमण कितना आम है? ब्रिटेन ने हाल में अपने कोविड-19 डैशबोर्ड पर पुन: संक्रमण पर डेटा प्रकाशित करना शुरू किया है। इसमें उस व्यक्ति को पुन: संक्रमित हुए मरीज के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जो 90 दिनों से अधिक समय बाद फिर से संक्रमित पाया गया हो। छह फरवरी 2022 तक इंग्लैंड में 1.45 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए थे और इनमें से लगभग 6,20,000 लोग दोबारा संक्रमित हुए। दोबारा संक्रमण के 50 प्रतिशत से अधिक मामले एक दिसंबर 2021 से आए हैं। यह तथ्य फिर से बताता है कि ओमीक्रोन के साथ पुन: संक्रमण का जोखिम काफी बढ़ गया है। लेकिन क्या दोबारा संक्रमण के दौरान बीमारी के लक्षण मामूली होते हैं? टीकाकरण करा चुके लोगों में प्राथमिक संक्रमण के दौरान लक्षण गैर-टीकाकरण वाले लोगों की तुलना में आमतौर पर कम गंभीर होते हैं। यही कारण है कि टीकाकरण के बीच अस्पताल में भर्ती होने की दर कम है।इसलिए यह मान लेना उचित है कि सामान्य तौर पर प्राथमिक संक्रमण की तुलना में पुन: संक्रमण कम गंभीर होना चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति दोबारा संक्रमित होता है, उसके पास अपने प्राथमिक संक्रमण के कारण पहले से मौजूद कुछ प्रतिरक्षा होगी। साथ ही, कई लोगों को उनके संक्रमित होने के बीच टीका लगाया गया होगा जिससे उनकी प्रतिरक्षा का स्तर और बढ़ा होगा।

 हम जानते हैं कि कोविड की गंभीरता एक स्वरूप से दूसरे स्वरूप में भिन्न होती है। क्या पुन: संक्रमण प्रतिरक्षा को मजबूत करते हैं? इसका जवाब कुछ हद तकहांहै।पहले हो चुका संक्रमण ओमीक्रोन संक्रमण के मामले में टीके की दो खुराक के समान सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए यह मान लेना उचित है कि पुन: संक्रमण से प्रतिरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा, लेकिन ऐसी प्रतिरक्षा अभी भी शत-प्रतिशत सुरक्षात्मक नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.