शंघाई के अधिकतर हिस्सों में कम हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण

Updated on 18-05-2022 09:25 PM

शंघाई शंघाई में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने और आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 को लेकर चीन कीकतई बर्दाश्त नहीं करनेकी नीति के कारण शंघाई की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

 

 बीजिंग। चीन के सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक कारोबार केंद्र शंघाई के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार में कमी आई है, इसके बावजूद शहर में 10 लाख से कुछ कम लोगों को लॉकडाउन संबंधी कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


शंघाई में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने और आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 को लेकर चीन कीकतई बर्दाश्त नहीं करनेकी नीति के कारण शंघाई की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। शंघाई के वाइस मेयर ज़ोंग मिंग ने कहा कि शंघाई के 16 में से 15 जिले संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो चुके हैं।

 

ज़ोंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा हमारे शहर में महामारी प्रभावी रूप से नियंत्रण में है। रोकथाम के उपायों के कारण संक्रमण को नियंत्रित करने में अत्यधिक सफलता हासिल की गयी है।


सुपरमार्केट, मॉल और रेस्तरांओं को कुछ निश्चित शर्तों के साथ सोमवार को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई। लेकिन अभी भी कुछ स्थानों पर जाने की मनाही है और भूमिगत रेलवे स्टेशनों को फिलहाल बंद रखने का ही फैसला किया गया है। इस बीच, चीन में सोमवार को कोविड-19 के 1,159 नए मामले सामने आए।

 

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लगभग सभी मरीजों में बीमारी का कोई भी लक्षण मौजूद नहीं था। राजधानी बीजिंग में संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने लोगों को अपने घरों से काम करने और स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से चलाने के निर्देश जारी किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.