कोरोना वायरस कमजोर पड़ा, 24 घंटे में मिले 12,514 नए मरीज, 251 ने दम तोड़ा

Updated on 01-11-2021 07:56 PM

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ने से शनिवार की अपेक्षा में रविवार को कम केस सामने आए बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 12 हजार 514 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 251 मरीजों की मौत हुई। फिलहाल, एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 58 हजार 817 पर बनी हुई है। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक 3 करोड़ 42 लाख 85 हजार 814 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, 4 लाख 58 हजार 437 मरीज जान गंवा चुके हैं।

दूसरी ओर दिवाली से पहले सप्ताहांत पर बाजारों में भारी भीड़ नजर दिख रही है और बाजार एसोसिएशन कोरोना वायरस महामारी के बीच भीड़ का प्रबंधन करने में लगे हैं। सदर बाजार, चांदनी चौक, लाजपत नगर, लाल क्वार्टर कृष्णा नगर, करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन एवं तिलक नगर जैसे बाजारों में भारी भीड़ रही। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहले ही त्योहारों के मौसम के बाद महामारी की तीसरी संभावित लहर की चेतावनी दे दी है और कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी है। पिछले साल दिवाली के बाद सदर बाजार कोविड हॉटस्पॉट के रूप में उभरा था और बाजार बंद कर दिया गया था।

केरल में रविवार को कोविड-19 के 7,167 S मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,68,657 हो गई है। सरकार ने मृतकों की संख्या में 167 मौतों को शामिल किया है, जिनकी गणना किसी कारणवश पहले नहीं हो सकी थी, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में कुल 31,681 संक्रमितों की जान जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 6,439 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 48,57,181 हो गई है।

विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 79,185 हो गई है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,772 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,11,078 हो गई, जबकि 20 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,40,216 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिन भर में 1,399 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 64,50,585 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। पिछले दिन दिल्ली में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। अक्टूबर में दिल्ली में महामारी से केवल चार मरीजों की मौत हुई जबकि पिछले महीने पांच लोगों की मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 14,39,870 मामले सामने चुके हैं और अब तक 14.14 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोविड से अब तक 25,091 मरीजों की मौत हो चुकी है और वर्तमान में 348 मरीज उपचाराधीन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.