ब्रिटेन में कोरोना का कहर तेज, तीसरे दिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Updated on 18-12-2021 07:13 PM

लंदन कोरोना के घातक वायरस के कहर से ब्रिटेन बेहाल है यहां लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड मामले में बढ़ोतरी हुई हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के 93045 मामले दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन में गुरुवार को 88376, जबकि बुधवार को 78610 नए मामले दर्ज किए गए थे। 6 करोड़ 72 लाख की आबादी वाले देश में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले मिलने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

 ब्रिटेन दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसने सबसे पहले कोविड वैक्सीनेशन को शुरू किया था। इसके बावजूद हर दिन रहे रिकॉर्ड मामलों ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। संक्रमण के नए मामलों के लिए कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के साथ-साथ ओमीक्रोन वेरिएंट भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। इससे पहले, ब्रिटेन में सर्वाधिक दैनिक मामले आठ जनवरी को सामने आए थे। उस समय 68,053 नए मामले पाए गए थे। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ब्रिटेन में कोरोना के नए मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं।

इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आगाह किया और कहा कि ओमिक्रोन से संक्रमण के मामले दो से भी कम दिनों में दोगुने हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीकों की बूस्टर खुराक देने की मुहिम से इससे निपटने में मदद मिलेगी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमीक्रोन से पहली मौत होने के बाद लोगों में डर है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ओमिक्रोन से हुई पहली मौत की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह नया स्ट्रेन बड़ी तादात में लोगों को अस्पताल पहुंचा रहा है।

 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लोग ओमिक्रोन के खतरे को हल्का समझे। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि ब्रिटेन में यदि अतिरिक्त नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए तो अगले साल अप्रैल तक कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रोन से 25,000 से 75,000 लोगों की मौत हो सकती है। ओमिक्रोन में इंग्लैंड में संक्रमण की लहर पैदा करने की क्षमता है। यह जनवरी 2021 के दौरान बड़े पैमाने पर हुए संक्रमण और अस्पताल में दाखिल कराने के मामलों की तुलना में उच्च स्तर तक पहुंच सकता है।

ब्रिटेन में सोमवार से 30 साल के अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का काम शुरू कर दिया गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों में से यह एक है। इंग्लैंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि देश में 30 से 39 साल उम्र के 75 लाख लोग हैं, जिनमें से 35 लाख लोग सोमवार से बूस्टर खुराक के लिए पात्र हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.