फ्रांस में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में मिले एक लाख संक्रमित

Updated on 26-12-2021 09:40 PM

पेरिस। कोरोना का संक्रमण फिर यूरोप के देशों में तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन के बाद फ्रांस में भी कोरोना की नई लहर देखने को मिली है। फ्रांस में एक दिन में रिकार्ड एक लाख चार हजार 6 सौ ग्यारह नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले यहां 94,124 नए मामले आए थे।

कोरोना से शनिवार को यहां 84 लोगों की मौत हुई। फ्रांस में कोरोना की नई लहर के लिए ओमिक्रॉन को जिम्मेदार माना जा रहा है। एक साथ इतने लोगों के संक्रमित होने से अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है। इनमें अधिकतर ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। फ्रांस में कोरोना के 16 हजार से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 3300 मरीज गंभीर हैं। फांस में अब तक कोरोना ने 1,22,500 से अधिक लोगों की जान ली है।

  ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया है। उन्होंने देश में फैले कोरोना वायरस पर चर्चा के लिए सोमवार को स्वास्थ्य रक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने कहा है कि सरकार एक ऐसी प्रणाली को अपनाने का इरादा रखती है, जिसमें लोगों को जनवरी की शुरुआत में बार, रेस्तरां और सांस्कृतिक स्थलों में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से टीकाकरण की आवश्यकता हो, ताकि कोरोना के प्रसार को धीमा करने में मदद मिल सके।

गौरतलब है कि फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने इस सप्ताह की शुरुआत में भविष्यवाणी की थी कि क्रिसमस से नए साल के दिन की अवधि के दौरान फ्रांस में ओमिक्रॉन से अधिक लोग संक्रमित होने लगेंगे। दूसरी ओर ब्रिटेन और इटली में भी ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन में सप्ताह भर में लगातार एक दिन के भीतर औसतन 1.20 लाख से ज्यादा नए मामले मिले हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी को आशंका है कि अगले सप्ताह हर 10वां शख्स संक्रमित हो सकता है। अमेरिका में कोरोना मामलों की औसत संख्या 45 फीसद बढ़कर 1.79 लाख प्रतिदिन हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.