कोरोना के कहर ने ब्राज़ील में ले ली 6 लाख लोगों की जान

Updated on 09-10-2021 09:41 PM

साओ पाओलो फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध ब्राज़ील महामारी कोरोना के कहर से तबाह हो गया। घातक वायरस की मार के बाद अब जिंदगी फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। साओ पाओलो केबारमें अब लोगों की भारी भीड़ है। उधर रियो डी जेनेरियो केबीचपर भी चहल-पहल लौट आई है। इस बीच ब्राजील में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 लाख को पार कर गया।

लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट से यहां कोरोना की एक और लहर सकती है। इस वक्त ब्राजील में कोरोना से औसतन हर रोज 500 लोगों की मौत हो रही है। जबकि इस साल अप्रैल में ये आंकड़ा 3000 पर था। लगभग 45 फीसदी आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग गई है। बुजुर्गों को बूस्टर डोज़ दिया जा रहा है। एक ऑनलाइन रिसर्च साइट आवर वर्ल्ड इन डेटा के अनुसार, अमेरिकियों या जर्मनों की तुलना में ब्राजील के लोगों का एक बड़ा प्रतिशत कम से कम आंशिक रूप से टीका लगा चुके हैं।


कोरोना से हुई मौत के अब तक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो अमेरिका में सबसे ज्यादा 7 लाख 32 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान गई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्राज़ील है। यहां मौत का आंकड़ा 6 लाख को पार कर गया है। तीसरे नंबर पर भारत की बारी आती है। यहां अब तक साढ़े चार लाख से ज़्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। चौथे नंबर पर मेक्सिको है और फिर रूस की बारी आती है।

साओ पाउलो विश्वविद्यालय में सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रोफेसर गोंजालो वेसीना ने जुलाई में एसोसिएटेड प्रेस को बताया था कि डेल्टा वेरिएंट से खतरा बरकरार है। उनके मुताबिक अगर लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल को ठीक से फॉलो नहीं किया तो तो कोरोना विस्फोट हो सकता है। अब, वेसीना का मानना ​​​​है कि इस साल की शुरुआत में गामा वेरिएंट ने डेल्टा की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.