कोरोना के नए वैरिएंट ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एफआईएच जूनियर हॉकी महिला विश्वकप को स्थगित किया

Updated on 27-11-2021 10:03 PM

लुसाने कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया में एक बार फिर कोहराम मचा दिया है इसके चलते खेल गतिविधियां फिर प्रभावित हो ने जा रही हैं। दक्षिण अफ्रीका में होने वाला एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप शनिवार को देश में कोविड-19 के नये स्वरूप के पाए जाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने 5 से 16 दिसंबर तक होना था लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिस वजह से इसे स्थगित करने का फैसला किया गया।

कोरोना वायरस के नये स्वरूप के प्रकोप के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच), दक्षिण अफ्रीकी हॉकी संघ और नॉर्थ-वेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ पोटचेफस्ट्रूम ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि टूर्नामेंटवर्तमान परिस्थितियों में आयोजित नहीं किया जाएगा।एफआईएच के सीईओ थियरी वील ने बयान में कहा, ‘एफआईएच प्रतियोगिताओं में हर किसी की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा भागीदार देशों सहित कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यात्रा प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए इस प्रतियोगिता को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करना संभव नहीं है।टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय सीनियर महिला टीम की सदस्य रही फॉरवर्ड लालरेमसियामी को इस टूर्नामेंट में देश की 18 सदस्यीय टीम की कप्तानी करनी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.