ब्रिटेन में कोरोना के ओमीक्रोन-डेल्टा का कोहराम, अमेरिका में दोगुना होने का खतरा

Updated on 16-12-2021 11:25 PM

लंदन महामारी कोरोना के घातक वायरस डेल्टा से पहले से त्रस्त ब्रिटेन और अमेरिका में अब नए स्वरूप ओमीक्रोन ने कोहराम मचा रखा है। ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 के 78,610 नए मामले पाए गए, जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। संक्रमण के नए मामलों के लिए कोरोना वायरस के डेल्टा के साथ-साथ ओमीक्रोन वेरिएंट भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है।

 लंदन में तो ओमीक्रोन ने डेल्टा को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले, ब्रिटेन में सर्वाधिक दैनिक मामले आठ जनवरी को सामने आए थे। उस समय 68,053 नए मामले पाए गए थे। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन नेडाउनिंग स्ट्रीटमें एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सचेत किया कि ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले दो से भी कम दिनों में दोगुने हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीकों की बूस्टर खुराक देने की मुहिम से इससे निपटने में मदद मिलेगी। कोरोना की बूस्टर डोज को ओमीक्रोन पर प्रभावी पाया गया है।

पहले से ही डेल्टा स्वरूप के संक्रमण से जूझ रहे अमेरिका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण अराजक स्थिति की एक और लहर का खतरा मंडरा है और देश में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दोगुनी हो जाने का खतरा है। हालांकि वाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि टीके व्यापक पैमाने पर उपलब्ध हैं और वे वायरस के गंभीर परिणामों से सुरक्षा मुहैया कराने में कारगर प्रतीत होते हैं।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के नेतृत्व में एक शोध सहयोग के लिए कोविड के स्वरूपों पर नजर रखने वाले जैकब लेमीक्स ने कहा, ‘डेल्टा संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, बल्कि तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में ओमीक्रोन मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यह चिंताजनक है, क्योंकि हमारे अस्पताल पहले ही भरे हुए हैं और कर्मी थके हुए हैं।अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की निदेशक रोशेल वालेंस्की ने कहा कि शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ओमीक्रोन डेल्टा से अधिक संक्रामक है और इसके दोगुने होने का समय दो दिन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.