कैलिफोर्निया में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, केस बढ़ने से आईसीयू वार्ड फुल

Updated on 05-09-2021 07:58 PM
सैकरामेंटो, अमेरिका । महामारी कोविड के घातक वायरस का प्रकोप पूरी तरह अभी खत्म नहीं हुआ है। इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अस्पतालों के गहन चिकित्सा कक्षों में लगभग सभी बिस्तर भर चुके हैं। राज्य के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप के मामले लगातार बढ़ रहे है खासतौर से उन लोगों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है। सैन जोआकिन वैली क्षेत्र के आठ काउंटी में अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर लगातार तीसरे दिन भरे हुए हैं। राज्य के अधिकारियों ने इसके लिए संक्रमण के बढ़ते मामलों को जिम्मेदार ठहराया है। संक्रमण के चलते पिछले महीने विशेष नियमों की घोषणा करनी पड़ी जिसमें आसपास के अस्पतालों को स्थानांतरित किए गए मरीजों को भर्ती करना आवश्यक होगा।
खबरों के अनुसार, फ्रेस्नो काउंटी और आसपास की काउंटी में अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित और संदिग्ध मरीजों की संख्या चार हफ्ते पहले आए मामलों की तुलना में दोगुनी है। अगर संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो आईसीयू में बिस्तर ही नहीं बचेंगे। गवर्नर गैविन न्यूसम ने मंगलवार को बताया कि कैलिफोर्निया में 12 या उससे अधिक आयु के 80 प्रतिशत से अधिक निवासियों ने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है। इसके साथ ही कैलिफोर्निया देश में सर्वोच्च टीकाकरण दर वाले राज्यों में से एक बन गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.