थम रही कोरोना की रफ्तार नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे

Updated on 19-09-2021 06:38 PM

नई दिल्ली   देशभर में एक बार फिर से कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। एक दिन में कोरोना के 30 हजार 773 नए मामले आए हैं। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि एक्टिव मामलों की दर 1 प्रतिशत से भी नीचे गई है। वहीं, ठीक होने वालों की दर भी बढ़कर 97.68 फीसदी हो गई है। नए आए मामलों में एक बार फिर से केरल ही अव्वल हिस्सेदार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 945 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक देश में कोरोना से 3 करोड़ 26 लाख 71 हजार 167 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब कोरोना के कुल 3 लाख 32 हाजर 158 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल आए मामलों का सिर्फ 0.99 फीसदी है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी लगातार 86 दिनों से 3 फीसदी के नीचे बनी हुई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर बीते दिन 1.97 फीसदी रही। भारत में अब तक कोरोना टीके की 80.43 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में रहे कोरोना के नए मामलों में अभी भी केरल का योगदान सबसे ज्यादा है और इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। हालांकि, इनके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भी ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को भी अकेले केरल में कोरोना के 19 हजार 352 नए मामले आए और 143 मौतें भी दर्ज की गईं। अकेले केरल में ही कोरोना के 1 लाख 80 हजार 842 एक्टिव केस हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी 3 हजार 391 नए केस आए और इस दौरान 80 मौतें भी दर्ज की गईं। राज्य में अब कोरोना के 47 हजार 919 एक्टिव केस हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.