भारतीय किसान संघ का देशव्यापी आंदोलन 8 को

Updated on 06-09-2021 11:49 PM
बिलासपुर। भारतीय किसान संघ पूरे देश में 8 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन करने जा रहा है। भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया की छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश की समस्याएं खाद, बीजली, पिछले वर्ष कम किये रकबे में सुधार आदि को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जायैगा। किसानों ने हाड तोड़ परिश्रम करके देश के भंडार भर दिये है अब तो सरकार के पास भण्डारण की व्यवस्था नहीं है। हम देख रहे हैं कि खेती में लागत बढ़ती जा रही है खाद, बीज, कीटनाशक मजदूरी, डीजल, बीजली आदि सभी के भाव में वृद्धी हो गई है किंतु किसान के उपज का पर्याप्त मूल्य आज भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति के कारण किसान दिन प्रतिदिन कर्जदार होते जा रहा है। भारतीय किसान संघ का स्थापना काल से यह मानना है जब तक किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा तब तक किसानों की स्थिति नहीं सुधर सकती। आज किसानों की माली हालत बहुत कमजोर हो गई है परिवार बढऩे के कारण बड़े किसान लघु एवं लघु किसान सीमांत हो गए है। देश में आज 86 प्रतिशत छोटे किसान है जिनकी वर्ष भर की आय इतनी भी नहीं है की अपना घर ठिक से चला सके। इन सभी बातों पर विचार करने के पश्चात् भारतीय किसान संघ केंन्द्र सरकार से मांग करता है की न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं, लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने कानून बनाया जाए। इसके साथ ही भारतीय किसान संघ नये कृषि कानूनों में कुछ संशोधनों की मांग करता है जो इस प्रकार है। एक बार घोषित मूल्य के बाद उसके आदानों में होने वाली महंगाई का भुगतान के समय समायोजन कर महंगाई के अनुपात में वास्तविक मूल्य दिया जाए। घोषित मूल्य पर किसानों के उपज को खरीदी की व्यवस्था हो किसान की फसल मंडी में विक्रय या फिर बाहर विक्रय हो या की सरकार खरीदे, घोषित मूल्य से कम पर खरीदी ना हो। यदि घोषित मूल्य से कम पर खरीद हो तो उसे आपराधिक माना जाए। एक देश एक व्यापार कानून में संशोधन कर उसके अन्तर्गत व्यापार करने वाले सभी व्यापारियों का एक पोर्टल जिसके अंदर सभी का पंजियन हो एवं बैंक सिक्योरिटी मनी जमा रहे ताकि असली व फर्जी की पहचान की जा सके। जिला स्तर पर कृषि न्यायलय का गठन किया जाए ताकि किसानों को उनके जिलों के अंदर सभी प्रकार के विवादों का निपटारा जिले के अंदर ही शीघ्र हो जाए। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत बड़े निर्यातकों को भण्डारण में दी गई छूट को नियंत्रित किया जाए। इन संशोधनों के साथ नये कृषि कानून को लागू किया जाए।उक्त जानकारी किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.