जर्मनी में तख्तापलट की साजिश नाकाम:प्रतिबंधित रीच्सबर्गर के 25 आतंकी पकड़े गए

Updated on 08-12-2022 06:18 PM

तख्तापलट के लिए आतंकी साजिश रचने के आरोप में जर्मनी में 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार की सुबह लगभग 3 हजार पुलिस के जवानों ने जर्मनी के 16 में से 11 राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'रीच्सबर्गर' से जुड़े लोगों को पकड़ा गया।

आतंकी साजिश के आरोप में पकड़े गए लोगों में 72 साल के रिटायर्ड मिलिट्री कमांडर और राइट विंग पार्टी के पूर्व एमपी भी शामिल हैं। प्रासीक्यूटर ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए 25 लोगों का पार्लियामेंट में जबरन हथियारों के साथ घुसने का पक्का इरादा था। इनमें से 22 लोग जर्मनी के नागरिक हैं। बाकी 3 लोगों में से एक रूसी महिला भी है जो इन लोगों का समर्थन कर रही थी।

आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना के बैरकों की भी ली गई तलाशी

जर्मनी के लोकल मीडिया के मुताबिक जिन जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया उनमें जर्मनी की स्पेशल फोर्स KSK के बैरक भी हैं। इस युनिट के कुछ सैनिकों से पहले भी धुर दक्षिण पंथी संगठनों से जुड़ होने के कारण पूछताछ की गई थी। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रुप के पास खतरनाक हथियार मौजूद थे।

जर्मन मीडिया के मुताबिक पूरे ग्रुप का लीडर 71 साल का हाइनरिक है जो ईस्टर्न जर्मनी के शाही परिवार का वंशज है। साथ ही जर्मनी के पैराट्रूपर बैटालियन का सीनीयर फील्ड अफसर रुडगर वॉन पी भी इसका साथी बताया जा रहा है।

पिछले साल बनाया गया था आतंकी संगठन

रुडगर पी वॉन और हाइनरिक ने पिछले साल अपने संगठन को बनाया था । इसका लक्ष्य जर्मनी की मौजूदा सरकार को गिराकर अपनी खुद की सरकार बनाने का था। तख्तापलट के बाद बनने वाली सरकार के लिए इस ग्रुप के सदस्यों ने मंत्रियों को चुनना भी शुरू कर दिया था। इसके लिए 58 साल के पूर्व एमपी बिरगिट मालसैक को कानून मंत्री चुना गया था। पकड़े गए सभी लोगों का मानना था कि उनके देश को कोई ऐसी सरकार चला रही है जो जर्मनी विरोधी है।

रूस ने पल्ला झाड़ा

तख्तापलट की नाकाम साजिश में पकड़ी गई एक महिला रूसी बताई जा रही है। माना जा रहा है कि वो संगठन को रूस से मदद दिलाने की कोशिश कर रही थी। अभी तक ये नहीं पता चला है कि इस संगठन की तरफ से रूस में किस से संपर्क किया गया था। हालांकि रूस ने इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी होने से मना कर दिया है। रूस के प्रवक्ता ने कहा कि यह जर्मनी का आंतरिक मामला है।

जर्मनी में लगातार बढ़ रही राइट विंग संगठनों की सदस्यता

जर्मनी में घोर दक्षिणपंथी संगठनों में लोगों की बढ़ती सदस्यता पर काफी समय से चिंताएं जाहिर की जा रही हैं। पिछले तीन सालों में वहां की सिक्योरिटी फोर्सेस ने 327 कर्मचारियों को चरमपंथी संगठनों के संपर्क में होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन में से कई लोग तो उन कार्यक्र्मों का हिस्सा थे जो हिटलर के समर्थन वाले नारे लगाते हैं। पकड़े गए 327 लोगों में से 83 लोग फौज के वहीं 18 लोग फौज के सदस्य हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.