कोर्ट ने ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के ‘संरक्षण’ से आजाद किया

Updated on 13-11-2021 09:48 PM

लॉस एंजिलिस लोकप्रिय पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अब पिता केसंरक्षणसे आजाद हो गई हैं। लॉस एंजिलिस के एक न्यायाधीश ने गायिका पर लगे उस संरक्षण अधिकार (कंजर्वेटरशिप) को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत करीब 14 वर्ष तक वह अपने पिता की निगरानी में थीं और गायिका के पिता ही अपनी बेटी की देखभाल और उसकी धन संपत्ति का प्रबंधन करते थे।

न्यायाधीश ब्रेंडा पेन्नी ने कहा कि आज ब्रिटनी जीन स्पीयर्स और उनकी संपत्ति (एस्टेट) पर संरक्षण अधिकार समाप्त किया जाता है। न्यायाधीश के आदेश के बाद गायिका के प्रशंसक न्यायालय के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने खुशी में ब्रिटनी के नाम के नारे लगाए। साथ ही उन्होंने ब्रिटनी के गाने पर थिरकना भी शरू कर दिया। ब्रिटनी ने ट्वीट किया हे कृपालु ईश्वर, मैं अपने प्रशंसकों को प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि आज मैं पूरा दिन रोने वाली हूं। मेरे जीवन का अब तक का सबसे अच्छा दिन। उनके वकील मैथ्यू रोजेनगार्ट ने प्रशंसकों और पत्रकारों को बताया कि इस मामले ने संरक्षण अधिकार और अभिभावकता के मामले पर रोशनी डाली। इसके लिए बहुत साहस और गरिमा चाहिए।

गौरतलब है कि ब्रिटनी के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की बात सार्वजनिक होने के बाद उनके पिता ने अपनी बेटी का अस्थाई तौर पर संरक्षण अधिकार लिया था। पिछले करीब 14 वर्षों से ब्रिटनी के पिता अपने बेटी के व्यक्तिग, पेशेवर और धन संपत्ति से जुड़े सभी मामलों पर फैसले लेते थे। काफी समय बाद ब्रिटनी ने अपने पिता के संरक्षण से मुक्त होने के लिए आवाज उठाई और उनके प्रशंसकों ने भी खुल कर उनका साथ दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.