अदालत ने कनाडा-अमेरिका सीमा स्थित पुल पर प्रदर्शन खत्म करने का दिया आदेश

Updated on 12-02-2022 08:03 PM

विंडसर। कनाडा के एक न्यायाधीश ने अमेरिका से लगती सीमा पर स्थित एम्बेसेडर पुल पर पांच दिन से डटे प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन खत्म करने का आदेश दिया है। इस विरोध प्रदर्शन से दोनों देशों के बीच माल की आवाजाही बाधित हुई है और दोनों तरफ के ऑटोमोबाइल उद्योग को उत्पादन में कटौती करने पर विवश किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लागू किए गए कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध में अपने पिकअप ट्रकों और अन्य वाहनों को खड़ा कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों को सीमा पर कब भेजा जाएगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विंडसर पुलिस ने तत्काल चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सड़कों को अवरुद्ध करने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सकता है और उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। ज्यादातर पिकअप ट्रक चालकों ने सोमवार से ही विंडसर से डेट्रॉइट को जोड़ने वाले पुल को अवरुद्ध कर रखा है। पिछले दो सप्ताह से सैकड़ों अन्य ट्रक चालकों ने कनाडा के ओटावा से आवाजाही को बाधित किया हुआ है और अल्बर्टा तथा मनिटोबा पर भी सीमा पार से आवागमन बंद है। अदालत में साढ़े चार घंटे चली सुनवाई के दौरान विंडसर नगर प्रशासन और ऑटोमोबाइल उपकरण निर्माताओं के वकीलों ने दलील दी कि अवरोध के कारण शहर और क्षेत्र को आर्थिक नुकसान हो रहा है जिसके बाद न्यायाधीश ने अपना निर्णय सुनाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.