मुख्यमंत्री से कुकदुर क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात

Updated on 27-09-2021 07:59 PM

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के नेतृत्व में आये कबीरधाम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुकदुर के निवासियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। कुकदुर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा कुकदुर को नई तहसील बनाने की घोषणा के लिए उनके प्रति आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुकदुर सुदूर वनांचल का इलाका है, जहां के निवासियों को हर कार्य के लिए वहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर पंडरिया तहसील आना पड़ता था। तहसील बन जाने से अब कुकदुर का विकास होगा और उन्हें कृषि, राजस्व, से संबंधित कार्यों की बेहतर सुविधाएं अपने ही इलाके में उपलब्ध होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि इस घोषणा से कुकदुर सहित आसपास गांवों के लोगों में हर्ष है। 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आदिवासी संस्कृति की पारम्परिक बीरन माला और कलगी पगड़ी पहनाकर तथा मिठाई खिला कर उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि विकेंद्रीकरण द्वारा प्रशासनिक इकाइयों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुविधापूर्ण ढंग से पहुंचे। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की थी। इस अवसर पर कुकदुर वनांचल क्षेत्र से सर्वश्री मनीष शर्मा, सतीश कोठारी, साधु कोठारी, राकेश चंद्राकर, अमित डडसेना, करण सिंह धुर्वे, नानुक राम गढेवाल, सीताराम पटेल, ललित धुर्वे, तीरथ राम, वैभव ठाकुर, मनीष ठाकुर, इतवारी बैगा अनेक लोग उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.