महागठबंधन में दरार! बछवाड़ा में CPI और 'हाथ' में ठनी, कांग्रेस ने सीपीआई को बताया BJP की 'B टीम'

Updated on 22-10-2025 02:14 PM
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर महागठबंधन की एकता में दरार पड़ गई है। यहां से सीपीआई (CPI) उम्मीदवार अवधेश कुमार राय और कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीबदास चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इस टकराव में जुबानी जंग भी तेज हो गई है, जहां कांग्रेस सीपीआई को बीजेपी की 'बी टीम' बता रही है, वहीं सीपीआई कांग्रेस से 'हठधर्मिता' छोड़ने की अपील कर रही है। बता दें, बिहार में कुल नौ सीटों पर कांग्रेस, सीपीआई और राजद विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं, जिससे महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


कांग्रेस ने CPI को बताया 'BJP की B टीम'

कांग्रेस उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीबदास ने दावा किया कि वह महागठबंधन के असली उम्मीदवार हैं और उन्हें राजद (RJD) समेत अन्य घटक दलों का समर्थन प्राप्त है। गरीबदास ने कहा कि तेजस्वी यादव ने उन्हें समर्थन दिया है, जबकि सीपीआई के उम्मीदवार 'बीजेपी का बी टीम बनकर लगातार काम कर रहे हैं।'
उन्होंने अवधेश राय पर तंज कसते हुए कहा कि वह हर चुनाव लड़ते हैं, लेकिन पिछले सात चुनाव में मात्र एक बार ही जीत पाए हैं। गरीबदास ने कहा, 'बिहार में तेजस्वी यादव अपने चाचा नीतीश से परेशान हैं, वहीं हम यहां बछवाड़ा में अपने चाचा से परेशान हैं। अवधेश राय हमेशा बीजेपी का बी टीम बनाकर काम करते हैं।'
उन्होंने कहा कि बछवाड़ा में उनके पिता के समय में काफी विकास हुआ था, लेकिन पिछले कुछ सालों से बीजेपी के विधायक ने काम नहीं किया। उनका फोकस युवाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर है। गरीबदास ने कहा कि तीन जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ सीपीआई चुनाव लड़ रही है, जो महागठबंधन के विपरीत है।

CPI ने कांग्रेस पर 'हठधर्मिता' का आरोप लगाया

सीपीआई उम्मीदवार और जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस हठधर्मिता कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बछवाड़ा से वह महागठबंधन के असली उम्मीदवार हैं और उन्हें राजद, वाम दलों के अन्य घटक दल समेत VIP का समर्थन प्राप्त है। अवधेश राय ने कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर कहा कि वह पिछली बार भी निर्दलीय चुनाव लड़े थे और 400 से वोटों से हार गए थे।

'मामला नहीं सुलझा तो दूसरी जगह भी पड़ सकता है असर'

बेगूसराय में कांग्रेस उम्मीदवार पर असर पड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि बेगूसराय की सातों सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार की जीत हो, लेकिन बछवाड़ा में कांग्रेस हठधर्मिता नहीं छोड़ती है तो वहां की जनता क्या निर्णय लेगी, उसका वह कसूरवार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने पहले भी विकास किया था और उनका मुख्य एजेंडा शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन रोकना है। अवधेश राय ने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि बैठकर इस मामले को सुलझा लिया जाए, अन्यथा इसका असर दूसरी जगह भी पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.